Good News: CM बोले- जिनकी आय 2 लाख से कम है, उनकी पेंशन बिना कोई फॉर्म भरे शुरू हो जाएगी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पेंशन को लेकर अहम ऐलान किया। खट्टर ने आज कहा कि, सरकार कम आय वाले उन सभी लोगों के लिए पेंशन देगी, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, "जिन पति-पत्नी की आय 2 लाख से कम है और उम्र 60 साल हो गई है, उनकी पेंशन बिना कोई फॉर्म भरे शुरू हो जाएगी।"

पेंशन को लेकर हरियाणा सरकार का फैसला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, जिन परिवारों की आय 2 लाख रुपए से ज्यादा है, उनके लिए पेंशन पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। सरकार का कहना है कि, हरियाणा में पिछले 7 साल में सामाजिक पेंशन ढाई गुना बढ़ी है। पेंशन भोगियों की संख्या भी 2015 के मुकाबले दोगुनी हो गई है। अब पेंशन के लाभार्थियों की संख्या 28,57,529 हो गई है और पेंशन एक हजार से बढकर ढाई हजार रुपए प्रतिमाह कर दी गई है।

आज मंत्रिमंडल की बैठक, कई फैसले लिए गए
बता दें कि, आज मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में हुई। उस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विधानसभा का बजट सत्र 2 मार्च से शुरू होगा।

गैरकानूनी धर्मांतरण रोकथाम विधेयक को मंजूरी
सरकार द्वारा गैरकानूनी धर्मांतरण रोकथाम विधेयक-2022 को मंजूरी दे दी गई है। यह विधेयक विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसके अलावा निरसन विधेयक 2021 को भी मंजूरी दी गई है। शादाबाद शुगर मिल के लिए भी करोड़ों रुपए का ऐलान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications