Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Adampur By-Election 2022 : आदमपुर सीट पर खिलेगा कमल या होगी कांग्रेस की वापसी? भव्य के कारण रोचक हुआ मुकाबला

Adampur By-Election 2022: हरियाणा की हॉट सीट आदमपुर पर इस वक्त उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। आपको बता दें कि ये सीट इसलिए चर्चा के केंद्र में हैं क्योंकि यहां सीधा मुकाबला बीजेपी के भव्य बिश्नोई और कांग्रेस के जय प्रकाश के बीच है। आपको बता दें कि भव्य पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते और कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं। हालांकि इस सीट पर आप पार्टी से सतेंद्र सिंह और इनेलो से किसान नेता कुरडाराम नंबरदार समेत 27 लोग अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

 आदमपुर सीट पर खिलेगा कमल या होगी कांग्रेस की वापसी?

कौन हैं भव्य बिश्नोई?

पूर्व CM भजन लाल के पोते और कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में स्नातक किया है और उन्होंने हावर्ड विवि से Master in Public Administration और ऑक्सफोर्ड विवि से Master of Science in Contemporary India की डिग्री हासिल की है। अपने दादा और पिता की तरह भव्य को भी बचपन से ही राजनीति से लगाव रहा है। वो छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका ये पहला चुनाव नहीं है, इससे पहले वो कांग्रेस के टिकट पर साल 2019 में हिसार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उसमें वो सफल नहीं हुए थे।

क्यों हो रहा है आदमपुर सीट पर चुनाव?

दरअसल भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई, जो इस सीट से विधायक थे, ने अगस्त में यहां पर इस्तीफा दे दिया था और वो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे इसलिए इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस सीट के लिए सभी पार्टियों ने जमकर प्रचार किया है। प्रचार के अंतिम दिन तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी एक जनसभा को संबोधित किया था और जमकर भव्य की तारीफ की थी, उन्हें ऊर्जावान और नई सोच का मालिक बताया था।

 आदमपुर सीट पर खिलेगा कमल या होगी कांग्रेस की वापसी?

आदमपुर सीट पर रहा है भजनलाल परिवार का कब्जा

  • साल 1968 में भजन लाल ने पहली बार जीता चुनाव।
  • साल 1972, 1977 और 1982 तक भजन लाल का कब्जा।
  • साल 1987 में भजनलाल की पत्नी जसमा देवी जीतीं।
  • साल 1990, 1996 और 2005 में भजनलाल ने ही जीती सीट।
  • साल 2014 में कुलदीप बिश्नोई की पत्नी रेणुका बिश्नोई जीतीं।
  • साल 2019 में कुलदीप बिश्नोई ने जीत हासिल की।

इस बार भी विश्नोई के बेटे ही चुनाव मैदान में हैं लेकिन इस बार उनकी पार्टी बदल गई है।

 Adampur By-Election 2022

रोचक हुआ मुकाबला

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश 3 बार के लोकसभा सांसद रह चुके हैं। तो वहीं इसी सीट पर आप पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सतेंद्र सिंह पहले भाजपा में थे और साल 2014 में कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं तब विश्ननोई कांग्रेस में थे। गौरतलब है कि बिश्नोई ने 2019 में बीजेपी की सोनाली फोगाट को हराया था, जिनकी हाल ही में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।

180 पोलिंग बूथों पर हो रहा मतदान

आपको बता दें कि इस सीट पर मतदान के लिए आदमपुर में 180 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जहां 1 लाख 71 हजार 473 मतदातागण इस सीट के नेता के भाग्य का फैसला करने वाले हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 आदमपुर सीट पर खिलेगा कमल या होगी कांग्रेस की वापसी?

गौरतलब है कि हरियाणा के साथ-साथ देश के छह राज्यों की सात सीटों पर भी आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। जिसमें आदमपुर विधानसभा सीट के अलावा बिहार की गोपालगंज- मोकामा विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश की गोला सीट, महाराष्ट्र की मुंबई अंधेरी ईस्ट सीट, तेलंगाना की मुनुगोड़ु विधानसभा सीट और ओडिशा की धामनगर सीट शामिल हैं। वोटों की गिनती 6 नवंबर को होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+