Haryana budget 2022-23: महिलाओं के लिए सुषमा स्वराज पुरस्कार, कोई टैक्स नहीं, जानें बड़े ऐलान
चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने आज अपने दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बजट स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1 लाख 77 हजार 255.99 करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जो कि पिछले वर्ष से 15.6% ज्यादा रहा। जिसमें 61 हजार 57.36 करोड़ पूंजीगत व्यय, जबकि 1 लाख 16 हजार 158.63 करोड़ राजस्व व्यय का ब्यौरा दिया गया। यहां जानिए बजट के प्रमुख ऐलान-
Recommended Video

जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया
मुख्यमंत्री खट्टर ने बताया कि, राज्य की एसजीडी योजनाओं के लिए 1 लाख 14 हजार 77 करोड़ रुपए रखा गया है। वहीं, सरकार का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण वर्ष 2022-23 में 75 नए सेक्टर काटकर उसमें 40 हजार प्लाट का आवंटन करेगा। उन्होंने अपने बजट अभिभाषण के अंत में कहा कि जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है।

सुषमा स्वराज राज्यस्तरीय पुरस्कार की घोषणा
मुख्यमंत्री ने आज सुषमा स्वराज पुरस्कार की भी घोषणा की। भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि, महिला सशक्तिकरण दिवस पर महिलाओं को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि, हमारे यहां महिलाओं ने खेल और राजनीति क्षेत्र में नाम कमाया। इसलिए, अब सरकार द्वारा सुषमा स्वराज राज्यस्तरीय पुरस्कार की घोषणा की जाती है। यह पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन किया हो।
इस घोषणा के तहत चयनित महिलाओं को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशंसित पत्र दिया जाएगा। बता दें कि, शन्नो दवी हरियाणा की पहली विधानसभा अध्यक्ष बनी थी।

5 लाख तक का लोन देगी सरकार
मुख्यमंत्री ने व्यापार के लिए 5 लाख तक का लोन प्रदान करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि, हरियाणा मातृ शक्ति उद्यमिता योजना के तहत जिन महिलाओं की आय 5 लाख से कम है, और वो यदि किसी व्यापार में उद्यमी बनना चाहती हों तो, सरकार की ओर से 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। इसी तरह कुछ और वादे भी किए।

3 नए कॉलेज व हॉस्टल खोले जाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि, बड़े शहरों में कामकाजी महिलाओं को फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकूला में हॉस्टल बनाए जाएंगे। भिवानी और सोनीपत में तीन नए कॉलेज खोले जाएंगे।
हरियाणा फाइनेंसिशल सर्विस लिमिटेड की स्थापना
एक ऐलान हरियाणा फाइनेंसिशल सर्विस लिमिटेड की स्थापना का भी हुआ है। इसके अलावा मेट्रो परियोजना के लिए भी ऐलान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हरियाणा फाइनेंसिशयल सर्विस लिमिटेड की स्थापना की गई है, जो कि मैट्रो जैसी परियोजना के लिए लोन देगी। ये ग्रीन लोन और बांड लोन की सुविधा भी देगी।
10 हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों शहरी सुविधा
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि, 10 हजार की जनसंख्या से अधिक वाले गांवों में शहर की तरह ही सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसके लिए स्ट्रीट लाइट्स तथा सीवरेज योजना लाई लाएगी। उन्होंने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्र में सरकार 6826 करोड़ रुपये तथा शहरी क्षेत्र में 8085 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
बजट की और लुभावनी घोषणाओं के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए।

अब बजट पर चर्चा 14 मार्च को
अब 14 मार्च को बजट पर चर्चा होगी। इसके लिए 9 मार्च से लेकर 13 मार्च तक सभी विधायक बजट पढ़ेंगे और फिर 14 मार्च से लेकर 16 मार्च तक बजट पर चर्चा होगी। कांग्रेस के विधायक इस बजट को जनता के लिए थोथा बोल रहे हैं। आज जहां सत्तापक्ष ने बजट पर टेबल थपथपाई, वहीं विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, यह बजट नहीं केवल भाषणबाजी है। थोथा बजट है, लेन देन में कुछ नहीं, जयराम जी की बाबा..'
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications