हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सीट बदल सकते हैं CM नायब सिंह सैनी, लाडवा से टिकट मिलना तय

Nayab Singh Saini CM Haryana Ladwa Seat: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी सीट बदल सकते हैं। सैनी को लाडवा विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलना लगभग तय है। करनाल से जगमोहन को टिकट दिए जा सकने की चर्चा है।

मीडिया की खबरों के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आज शाम तक भाजपा अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। उसमें लाड़वा सीट से नायब सिंह सैनी का नाम हो सकता है।

Haryana BJP Candidates List CM Nayab Singh Saini

दरअसल, इसी साल जनवरी में जब हरियाणा में भाजपा-जेजेपी का गठबंधन टूटा और मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्‍यमंत्री बनाया गया था।

सीएम बनाए गए तब नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा के सदस्‍य नहीं थे। करनाल लोकसभा सीट से सांसद थे। तब करनाल विधानसभा सीट से मनोहर लाल खट्टर ने इस्‍तीफा दिया और फिर करनाल सीट से उप चुनाव जीतकर सैनी विधायक बने। अब करनाल की बजाय लाडवा सीट से टिकट मांग रहे थे।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि हरियाणा के गुरुग्राम, बादशाहपुर, फरीदाबाद NIT, बहादुरगढ़, रोहतक, असंध, सोनीपत, सिरसा, महेंद्रगढ़, रोहतक और हंसी जैसी सीटों को होल्ड रखा गया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक में जिन 55 सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित करने में सहमति बनी है, उनमें लाडवा से सैनी का नाम भी है।

बीजेपी के मौजूदा राज्यसभा सांसद कृष्णपाल पंवार इसराना विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। इनके अलावा 4 पूर्व सांसदों को भी टिकिट मिल सकता है। इसमें गोहाना से अरविंद शर्मा, रतिया से सुनीता दुग्गल, तोशाम से श्रुति चौधरी, पानीपत से संजय भाटिया का बताया जा रहा है।

भाजपा के कुछ संभावित उम्‍मीदवार

कलायत से कमलेश ढांडा
कैथल से लीलाराम गुर्जर
पलवल से गौरव गौतम
करनाल से जगमोहन
अटेली से आरती राव (राव इंद्रजीत की बेटी)
तोशाम से श्रुति चौधरी (किरण चौधरी की बेटी)
कुरुक्षेत्र से सिटिंग विधायक
अंबाला कैंट से अनिल विज
जींद से डॉ कृष्ण मिड्डा
हिसार से डॉ कमल गुप्ता
आदमपुर से भव्य बिश्नोई
कलानौर से पूर्व मेयर
रोहतक फतेहाबाद से दुराराम बिश्नोई
पृथला से डागर
महम से दीपक हुड्डा
सोहना से तेजपाल तंवर
लोहारू से जेपा दलाल
पानीपत ग्रामीण से महीपाल ढांडा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+