हरियाणा: किसानों की आमदनी का बेहतर जरिया, कैथल में पराली जलाने की घटनाओं में 60 प्रतिशत की कमी
Haryana News: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी राघवेंद्र राव ने कहा कि पराली नहीं जलाने के जीरो बर्निंग लक्ष्य को सभी के सांझे प्रयासों से प्राप्त किया जा सकता है। पराली प्रबंधन जहां किसानों की आमदनी का बेहतर जरिया है, वहीं वातावरण व स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
पी राघवेंद्र राव आज कैथल में आयोजित कार्यक्रम में पराली में सहयोग व अच्छा कार्य करने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिला कैथल ने पराली नहीं जलाने की घटनाओं में 60 प्रतिशत की कमी लाकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें- बढ़ती ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार ने किसानों को दी राहत, सिंचाई के लिए बिजली सप्लाई में किया बदलाव












Click it and Unblock the Notifications