Haryana Assembly Elections 2024: कांग्रेस में 2500, BJP में 650 दावेदार, जानिए कहां फैलेगा ज्‍यादा रायता?

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में टिकटों को लेकर रायता फैलना तय है। बगावत भी शायद ही रुके, क्‍योंकि टिकट मांगने वालों की बाढ़ सी आई हुई है।

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीट हैं। एक अक्‍टूबर को मतदान व चार अक्‍टूबर को मतगणना होनी है। इससे पहले हर सीट पर टिकट के लिए जंग दिखाई दे रही है। सबसे ज्‍यादा घमासान तो कांग्रेस में मचा हुआ है। भाजपा वाले भी पीछे नहीं हैं।

Haryana Assembly Elections 2024

साल 2024 के हरियाणा असेंबली इलेक्‍शन में टिकट के दावेदार कांग्रेस में 2500 और भाजपा में 650 हैं। मतलब 90 सीटों वाले हरियाणा में एक सीट पर कांग्रेस के औसत 27 और भाजपा के औसत 7 नेता टिकट मांग रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भले ही कांग्रेस के दावेदार अधिक दिख रहे हैं, लेकिन कई सीटों पर भाजपा में भी बगावत का खतरा कम नहीं है।

बिजली रणजीत सिंह चौटाला तो खुलेआम कह चुके हैं कि वे रानियां विधानसभा से चुनाव जरूर लड़ेंगे। भाजपा अपना देख लें। भाजपा में तोशाम सीट पर उनकी बेटी श्रुति के नाम की चर्चा है। यहां भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह के भाई राजबीर लाला ने कांग्रेस का टिकट मांगा है।

इसी तरह से कई मंत्री व विधायक भी सेफ सीट की तलाश कर रहे हैं। राज्‍यमंत्री असीम गोयल का नाम अंबाला सिटी के अलावा पंचकूला सीट से भी चल रहा है। मेयर कुलभूषण गोयल, रंजीता मेहता व तरूण भंडारी भी टिकट के दावेदार हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की हॉट सीटों में से एक है नीलाखेड़ी। इस आरक्षित सीट पर कांग्रेस की ओर से टिकट के लिए सबसे ज्‍यादा 88 दावेदार सामने आए हैं।

साल 2019 में नीलाखेड़ी सीट से निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी। इसी तरह से आरक्षित सीट गुहला-चीका से 60 ने टिकट के लिए दावेदारी जताई है। पिछली बार यहां से जेजेपी जीती थी।

बताया जा रहा है कि रोहतक के गढ़ी सांपला से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का इकलौता आवेदन है। भाजपा से कृष्णमूर्ति हुड्डा, डॉ. दिनेश घिलौड़, सुरजीत हुड्डा जसिया, जिप चेयरमैन मंजू हुड्डा ने टिकट मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+