Haryana Matrize Exit Poll 2024: कांग्रेस को बढ़त, AAP का नहीं खुलेगा खाता! जानिए BJP को मिली कितनी सीट?

Hariyana Assembly Election Matrize Exit Poll 2024: हरियाणा विधानसभा के सभी 90 सीटों पर मतदान पूरे हो चुके हैं। 5 बजे तक आए वोटिंग के आकड़ों के अनुसार हरियाणा में कुल 61 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक मेवात में 68. 28 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। सबसे अधिक जगाधरी विधानसभा सीट पर 73.90 प्रतिशत मतदान हुए हैं। 8 अक्टूबर 2024 को वास्तविक वोटों की गिनती से पहले आज एग्जिट पोल के रुझान आने शुरू हो गए हैं।

रिपब्लिक मैट्रिज (Matrize) द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस बढ़त बनाती नजर आ रही है। हरियाणा में मैट्रिज ने बीजेपी (BJP) को 18 से 24, कांग्रेस (Congress) को 55 से 62, जेजेपी (JJP) को 0 से 3, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) को 3 से 6 सीट और अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें मिलती दिखाया गया है। जबकि मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) खाता खोलती भी नजर नहीं आ रही। हरियाणा में बहुमत के लिए 90 में 46 सीटों की जरुरत है।
यह भी देखें: Exit Polls Haryana Jammu kashmir LIVE: हरियाणा में किसकी सरकार? रिपब्लिक के एग्जिट पोल में बड़ा ऐलान

Haryana Matrize Exit Poll

हरियाणा चुनाव 2024 में कुल मतदाता

हरियाणा चुनाव 2024 में कुल मतदाता 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 हैं, जिनमें पुरुष मतदाता-1,07,75,957 महिला मतदाता 95,77,926 और थर्ड जेंडर मतदाता 467 हैं। हरियाणा में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता 5 लाख 24 हजार 514, दिव्‍यांग मतदाता 1 लाख 49 हजार 142 और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 2 लाख 31 हजार 093 हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 8,821 और सर्विस मतदाता 1,09,217 हैं।

हरियाणा चुनाव 2024 में कुल उम्‍मीदवार

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिन पर इस बार कुल 1031 उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 930 पुरुष, 101 महिला व 646 निर्दलीय उम्‍मीदवार हैं। हरियाणा में इस बार कुल 20 हजार 629 मतदान केंद्र बनाए गए। 3740 केंद्र संवेदशनशील व अति संवदेशनशील की श्रेणी में हैं। मुस्लिम बहुल इलाके मेवात का नूंह जिला अति संवेदनशनील माना गया है।

हरियाणा के 61 फीसदी मतदान

हरियाणा के सभी 90 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो चुके हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे शाम 6 बजे तक हुई। इस दौरान हरियाणा में 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। मेवात में 5 बजे तक सबसे अधिक 68.28 प्रतिशत वोट डाले गए जबकि अभी तक सबसे कम, 49.97 फीसदी मतदान गुरुग्राम में हुआ है। हरियाणा विधानसभा की 90 में से 57 सीटें ऐसी हैं, जहां 10 फीसदी से ज्‍यादा जाट आबादी है। रोहतक, हिसार और करनाल जिले की सीटें जाट बेल्ट में हैं। साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में जाट बहुल इलाकों की 20 सीटें कांग्रेस ने, 19 बीजेपी ने और 18 अन्‍य दलों ने जीती थीं।

किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान?

अंबाला: 62.26%
भिवानी: 63.06%
चरखी दादरी: 58.10%
फरीदाबाद: 51.28%
फतेहाबाद: 67.05%
गुरुग्राम: 49.97%
हिसार: 64.16%
झज्‍झर: 60.52%
जींद: 66.02%
कैथल: 62.53%
करनाल: 60.42%
कुरुक्षेत्र: 65.55%
महेंद्रगढ़: 65.76%
मेवात: 68.28%
पलवल: 67.69%
पंचकूला: 54.71%
पानीपत: 60.52%
रेवाड़ी: 60.91%
रोहतक: 60.56%
सिरसा: 65.37%
सोनीपत: 56.69%
यमुनानगर: 67.93%

(5 बजे तक की स्थिति)


पिछले चुनाव में एग्जिट पोल्स में किस पार्टी को कितनी सीटें दी गई थीं?

न्यूज 18- Ipsos का एग्जिट पोल
भाजपा - 70 सीटें
कांग्रेस - 10 सीटें
अन्य - 4 सीटें

टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल
भाजपा - 71 सीटें
कांग्रेस -11 सीटें
अन्य - 08 सीटें

रिपब्लिक-जन की बात एग्जिट पोल
भाजपा - 52-63 सीटें
कांग्रेस -15-19 सीटें
अन्य - 7-10 सीटें

एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल
भाजपा - 72 सीटें
कांग्रेस - 08 सीटें
अन्य - 10 सीटें
यह भी देखें: Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा की टॉप 10 सीटें के हाल, जाट-मुस्लिम इलाकों में 'खटाखट' पड़े वोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+