Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा की टॉप 10 सीटें के हाल, जाट-मुस्लिम इलाकों में 'खटाखट' पड़े वोट

Haryana Exit Poll 2024 top 10 seats Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान समाप्‍त हो गया है। 5 अक्‍टूबर शाम छह तक तक 61 प्रतिशत से ज्‍यादा मतदान हुआ है। हरियाणा की टॉप 10 सीटों पर जोरदार वोटिंग हुई है। जाट, मुस्लिम बाहुल सीटों पर खटाखट वोट पड़े हैं, जो हरियाणा में अबकी बार कांग्रेस सरकार बनती नजर आ रही है।

मेवात में सर्वाधिक मतदान

हरियाणा के मेवात इलाके में शाम पांच बजे 68.28 प्रतिशत वोट पड़े हैं, जो हरियाणा के सभी जिलों में सबसे ज्‍यादा है। मुस्लिम बहुल इलाके मेवात की फिरोजपुर सीट पर 67.40 प्रतिशत, नूंह सीट पर 70.50 प्रतिशत और पुन्‍हाना सीट पर 67.10 प्रतिशत वोट पड़े हैं। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले मेवात में भारी मतदान दस साल बाद हरियाणा में सत्‍ता परिवर्तन का संकेत कहा जा सकता है। मतदान के दौरान पन्‍हाना सीट पर कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्‍याशी के समर्थकों के बीच मारपीट तक हो गई थी।

यह भी पढ़ें- Haryana Exit Poll 2024: जब एक ही पार्टी ने जीती 75 सीटें, हरियाणा एग्जिट पोल में टूटेगा 47 साल पुराना रिकॉर्ड?

Haryana Exit Poll 2024 top 10 seats Voting

यह भी पढ़ें- Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा एग्जिट पोल से पहले Phalodi satta bazar किसकी बना रहा सरकार?

हरियाणा की हॉट सीटों पर कितना मतदान?

1 नायब सिंह सैनी, लाडवा सीट पर 70 प्रतिशत
Nayab Singh Saini, Ladwa seat Voting

2 भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गढ़ी-सांपला-किलोई पर सीट 61 प्रतिशत
Bhupinder Singh Hooda, Garhi-Sampla-Kiloi seat Voting

3 दुष्यंत चौटाला, उचाना कलां सीट पर 67 प्रतिशत
Dushyant Chautala, Uchana Kalan seat Voting

4 विनेश फोगाट, जुलाना सीट पर 69.80 प्रतिशत
Vinesh Phogat, Julana seat Voting

5 अभय सिंह चौटाला, ऐलनाबाद सीट पर 67 प्रतिशत
Abhay Singh Chautala, Ellenabad seat Voting

6 चंद्र मोहन बिश्‍नोई, पंचकूला सीट पर 51.90 प्रतिशत
Chandra Mohan Bishnoi, Panchkula seat Voting

7 अनिल विज, अंबाला कैंट सीट पर 59.30 प्रतिशत
Anil Vij, Ambala Cantt seat Voting

8 गोपाल कांडा, सिरसा सीट पर 59.20 प्रतिशत
Gopal Kanda, Sirsa seat Voting

9 सावित्री जिंदल, हिसार सीट 57 प्रतिशत
Savitri Jindal, Hisar seat Voting

10 आदित्य सुरजेवाला, कैथल सीट 62 प्रतिशत
Aditya Surjewala, Kaithal seat Voting

(शाम 5 बजे तक की स्थिति)

हरियाणा चुनाव 2024 में जाट बहुल सीटें

दरअसल, हरियाणा विधानसभा की 90 में से 57 सीटें ऐसी हैं, जहां 10 फीसदी से ज्‍यादा जाट आबादी है। रोहतक, हिसार और करनाल जिले की सीटें जाट बेल्ट में हैं। साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में जाट बहुल इलाकों की 20 सीटें कांग्रेस ने, 19 बीजेपी ने और 18 अन्‍य दलों ने जीती थीं।

हरियाणा चुनाव 2024 में दलित बहुल सीटें

हरियाणा में जाटों के अलावा 49 सीटों पर दलित वोटर्स की आबादी 10 फीसदी से ज्यादा है। इनमें हिसार में 11, अंबाला और रोहतक में 9-9 और गुरुग्राम में 8 सीटें हैं। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में दलित बहुल सीटों में से बीजेपी ने 21, कांग्रेस ने 15 और अन्य दलों ने 13 सीटें जीतीं थीं।

किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान? टोटल: 61.00%

अंबाला: 62.26%
भिवानी: 63.06%
चरखी दादरी: 58.10%
फरीदाबाद: 51.28%
फतेहाबाद: 67.05%
गुरुग्राम: 49.97%
हिसार: 64.16%
झज्‍झर: 60.52%
जींद: 66.02%
कैथल: 62.53%
करनाल: 60.42%
कुरुक्षेत्र: 65.55%
महेंद्रगढ़: 65.76%
मेवात: 68.28%
पलवल: 67.69%
पंचकूला: 54.71%
पानीपत: 60.52%
रेवाड़ी: 60.91%
रोहतक: 60.56%
सिरसा: 65.37%
सोनीपत: 56.69%
यमुनानगर: 67.93%

(5 बजे तक की स्थिति)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+