हरियाणा में रोज मिल रहे कोरोना मरीजों की संख्या 23 दिनों के बाद 10 हजार से कम हुई, ठीक होने वाले बढ़े
चंडीगढ़। हरियाणा में रोज मिल रहे कोरोना मरीजों की संख्या 23 दिनों के बाद 10 हजार से कम हुई है। वहीं, ठीक होने वालों का औसत बढ़ा है। अब रोजाना करीब 15 हजार लोग कोरोनावायरस के संक्रमण से मुक्त हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि, कोरोना के मामलों में अचानक हो रही वृद्धि को रोकने के लिए राज्य सरकार ने महामारी अलर्ट- "सुरक्षित हरियाणा" की घोषणा की थी, जिसके बाद लगातार कोरोना के मामले घट रहे हैं।

कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार घटते हुए अब 70,758 रह गई है, जो कि अच्छी खबर है। वहीं, संक्रमण से मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6,38,673 पहुंच गई है। बीते रोज 11 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए। हालांकि, 153 मौतें भी दर्ज की गईं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटों में 6 हजार से ज्यादा ही कोरोना मरीज सामने आए। इससे पहले यह आंकड़ा प्रदेश में 16 हजार से भी उूपर चला गया था।
हरियाणा के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के हवाले से बताया कि, प्रदेश के विभिन्न मेडिकल काॅलेजों, सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में फिलहाल कुल 13,949 ऑक्सीजन बेड और कुल 5,350 वेंटिलेटर/आई.सी.यू. बेड की व्यवस्था है।

ऐसे तोड़ी जा रही गांवों में संक्रमण की चेन
गांवों में वायरस का संक्रमण रोकने के लिए सरकार द्वारा "टेस्ट, ट्रैक एण्ड ट्रीट" रणनीति अपनाई जा रही है। जिसके लिए गांवों में डोर टू डोर कोरोना स्क्रीनिंग के लिए हरियाणा विलेजर्स जनरल हैल्थ चेकअप स्कीम है। इस कार्य के लिए हजारों टीमों का गठन किया गया है। सरकार का कहना है कि, प्रत्येक टीम 500 घरों में डोर-टू-डोर विजिट करके कुल 40 लाख ग्रामीण घरों में स्वास्थ्य की जांच करेगी।
मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही बताया गया था कि हरियाणा विलेजर्स जनरल हैल्थ चेकअप स्कीम के तहत अब तक टीमें 3011 गांवों में जा चुकी हैं और 21,60,522 लोगों की जांच की जा चुकी है। इसके अलावा, प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 5 से 20 डी-टाईप ऑक्सीजन गैस सिलैण्डर का प्रबंध किया जाएगा।

घर तक ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा
वहीं, जरूरतमंद मरीजों को उनके घर-द्वार पर ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा दी जा रही है। होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे प्रत्येक जिले के जरूरतमंद मरीजों को उनके घर-द्वार पर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने की पहल मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई थी। इसके लिए ऐसे सभी मरीज www.oxygenhry.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, 9 मई से शुरू हुई इस पहल के तहत इस पोर्टल पर अब तक 374 समाजसेवी संस्थाओं का घर-द्वार पर ऑक्सीजन सिलेण्डर की सप्लाई के लिए पंजीकरण हो चुका है। इतना ही नहीं, पोर्टल पर कुल 14,678 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 8,979 आवेदकों के घर ऑक्सीजन सिलेण्डर पहुंचाया जा चुका है। और 389 आवेदकों के घर शीघ्र ही ऑक्सीजन सिलेण्डर अभी पहुंचाए जाएंगे।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications