Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुड़गांव नहर में तैरती मिली लड़की की लाश, तरह-तरह की चर्चाएं

नहर में तैरती मिली लड़की की लाश, तरह-तरह की चर्चाएं

गुड़गांव। गुडगांव कैनाल से 20-21 साल की उम्र का लड़की की लाश मिलने से सोहना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। गुरूवार सुबह करंकी गांव के पास कुछ लोगों ने नहर में लड़की का शव तैरता देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी।

sucide

सूचना पर सोहना पहुंची पुलिस ने शव को सोहना नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला सूट-सलवार पहने हुई है और शव को देखकर नहीं लगता कि उसके साथ कोई मारपीट मौत से पहले हुई है क्योंकि महिला के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है और ना ही कपड़े फटे हुए हैं।

पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शव की शिनाख्त हो सके इसके लिए पुलिस ने आस-पास के थानों पर सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि सबसे पहले कोशिश शव की शिनाख्त की है। शिनाख्त के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- गैंगरेप के बाद पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, छात्रा ने कर ली आत्महत्या

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+