Gurugram Traffic: 2 घंटे की बारिश में गुरुग्राम बेहाल, कांग्रेस-शिवसेना सबका 'डबल इंजन' सरकार पर हमला

Gurugram Traffic: गुरुग्राम में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव और भीषण ट्रैफिक जाम ने मिलेनियम सिटी की पोल खोल दी। एनएच-48 पर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी रहीं। लोगों को ऑफिस से घर पहुंचने में 3 से 4 घंटे तक लग गए। कुछ रोड पर तो यह जाम 20 किमी. तक लंबा था। मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट है। नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम में सुबह हल्की से तेज बारिश हुई भी है।

गुरुग्राम में सोमवार को दोपहर से शुरू हुई लगातार बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। भारी जलभराव की वजह से ऑटो और ई-रिक्शा जैसे वाहन नहीं मिल रहे थे और कैब कंपनियों ने मनमाने ढंग से सर्ज प्राइस तक वसूला। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने गुरुग्राम की हालत पर राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

Gurugram Traffic

कांग्रेस-शिवसेना ने बीजेपी पर किया हमला

बारिश की वजह से गुरुग्राम में टैफिक जाम से बिगड़े हालात पर शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह डबल इंजन सरकार की विफलता का ट्रैक रिकॉर्ड है। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी कहा कि 2 घंटे की बारिश और गुरुग्राम में 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है! हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी केवल राज्य हेलीकॉप्टर में ही यात्रा करते हैं। इसलिए उन्हें स्थिति का अंदाजा नहीं है।

Gurugram Traffic: 2 घंटे की बारिश में डूबा शहर

गुरुग्राम को मिलेनियम सिटी भी कहते हैं और यहां कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दफ्तर हैं। हालांकि, सिर्फ दो घंटे की बारिश ने शहर की बदइंतजामी के पोल खोल दिए। बारिश के कारण नरसिंहपुर, सेक्टर 29, सेक्टर 31, सेक्टर 45, सेक्टर 56, DLF फेज 3 और पालम विहार के कई इलाकों में जलभराव हो गया था। होंडा रोड समेत सभी प्रमुख रास्तों पर कई-कई किमी. लंबे जाम लगे थे और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक यह जाम 20 किमी. तक का था। मंगलवार को भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसे देखते हुए कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी है।

यह भी पढ़ें: Gurugram rains: IMD ने जारी ऑरेंज अलर्ट, गुरुग्राम के बंद रहेंगे स्‍कूल और ऑफिस

Delhi-NCR में आज भी हो सकती है भारी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्के से लेकर मध्यम स्तर तक की बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए लोगों को अहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार की सुबह भी हल्की से तेज बारिश के साथ हुई है, लेकिन सुबह 10 बजे तक नोएडा और दिल्ली ते कुछ इलाकों में हल्की धूप खिलने लगी थी।

यह भी पढ़ें: Gurugram: गुरुग्राम में 14वीं मंजिल से नीचे गिरी जापानी महिला, खून से लथपथ मिला शव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+