Gurugram rains: IMD ने जारी ऑरेंज अलर्ट, गुरुग्राम के बंद रहेंगे स्कूल और ऑफिस
Gurugram rains: गुरुग्राम में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर, गुरुग्राम के जिला मजिस्ट्रेट ने सभी कार्यालयों और स्कूलों को मंगलवार को बंद रखने का निर्देश दिया है।
सोमवार, 1 सितंबर को शहर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे के बीच गुरुग्राम में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 2 सितंबर के लिए भी "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया है, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। गुरुग्राम के जिला मजिस्ट्रेट ने X पर इस संबंध में जानकारी शेयर की है।

एक नोटिस के अनुसार, सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी गई है। जिले के सभी स्कूलों को भी ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया है।
सोमवार को, दिल्ली-एनसीआर का लगभग पूरा क्षेत्र भारी बारिश से प्रभावित रहा, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया और दिल्ली मेट्रो सेवाओं में भी तकनीकी खराबी आई। यमुना नदी लोहे के पुल पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।
IMD ने फरीदाबाद के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, हालांकि दिल्ली के लिए अपनी वेबसाइट पर कोई विशिष्ट चेतावनी नहीं दी है। इस मौसम में अब तक दिल्ली-एनसीआर में 400.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो मासिक लंबी अवधि के औसत 233.1 मिमी से 72% अधिक है।
IMD के अनुसार, 1 सितंबर को दोपहर लगभग 3 बजे तेज बारिश के कारण पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता घटकर 800 मीटर रह गई थी। दोपहर 2:30 बजे यह 2,500 मीटर थी, जो आधे घंटे में काफी कम हो गई।














Click it and Unblock the Notifications