Gurugram: मंदिर की भरभराकर अचानक गिरी दीवार, 5 मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी
हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर में दीवार अचानक गिर गई। बताया जा रहा है कि मलबे में 5 मजदूरोंं के फंसे होने की आशंका है। यह सभी मजदूर निर्माणाधीन मंदिर में काम में लगे थे। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस रेस्क्यू टीमों के साथ पहुंची। बचाव अभियान जारी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्टर 15 के पार्ट 2 में सिविल लाइन स्थित यह हादसा हुआ है। हादसे में जख्मी हुए मजदूरों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है। पुलिस जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का प्रयास कर रह है।

बेसमेंट कंस्ट्रक्शन का चल रहा था काम
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर के बेसमेंट का काम चल रहा था। जिसके लिए निर्माणाधीन मंदिर में कई मजदूर मौजूद काम में लगे थे। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में मिट्टी खिसकने के कारण मंदिर के पास स्थित बिजली बोर्ड की दीवार टूटकर मजदूरों पर गिर गई। जिसमें कई मजदूर फंस गए।












Click it and Unblock the Notifications