Gurugram: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, दो की मौत, 12 घायल
गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में 10 से ज्यादा लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस जयपुर से दिल्ली जा रही थी।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) वरुण दहिया ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियों को बुलाना पड़ा। उन्होंने कहा कि स्लीपर बस से दो शव निकाले गए हैं और कई घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक आग लगने का सही वजह सामने नहीं आई है।

50 फीसदी तक झुलसे लोग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुग्राम के सिविल अस्पताल के डॉ. मानव ने बताया कि हादसे में घायल करीब 30 से 50 फीसदी तक जल गए हैं। गनीमत है कि सभी वक्त रहते अस्पताल पहुंच गए। सभी की हालत पहले से स्थिर है। उधर, एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि हादसे में बस जलकर राख हो गई। अरूणाचल प्रदेश की बस है।












Click it and Unblock the Notifications