जगुआर, रेंज रोवर और ऑडी समेत 15 लग्जरी कारें पलक झपकते बनी कबाड़, यूं लगी 10 करोड़ से ज्यादा की चपत!
Burn 15 luxury cars: गुरुग्राम के सेक्टर 41 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक कार वर्कशॉप में 10 करोड़ से अधिक कीमत की 15 लग्जरी कारें जलकर खाक हो गईं। भीषण आग ने पूरे वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि घटना के वक्त वर्कशॉप बंद था। ऐसे में जानमाल की हानी नहीं हुई। लेकिन वर्कशॉप को काफी नुकसान पहुंचा।
आग की लपटों ने जगुआर, रेंज रोवर, वोल्वो, फोर्ड इकोस्पोर्ट जैसी लग्जरी कारों को पलभर में कबाड़ा में बदल दिया।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग लगने के दौरान वर्कशॉप में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। हालांकि, व्यवसाय को बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि आग में नष्ट हुए वाहनों की कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक है। कौन-कौन सी कारें जलकर खाक?

बर्लिन मोटर वर्कशॉप में लगी आग में जगुआर, रेंज रोवर, वोल्वो, फोर्ड इकोस्पोर्ट, मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, ओपल एस्ट्रा जैसी लग्जरी कारें जलकर राख हो गईं। आपको बता दें कि जैगुवार कार की प्राइस सबसे सस्ते मॉडल के लिए 72.90 Lakh से शुरू होती है। वहीं, लैंड रोवर रेंज रोवर बेस मॉडल की कीमत 2.39 करोड़ रूपए से शुरू होती है। वोल्वो कार की की मत Rs. 54.95 लाख से शुरू होती है। फोर्ड ईकोस्पोर्ट की प्राइस Rs. 7.91 लाख से शुरू होती है। ऑडी की कीमत 46.02 लाख से शुरू होती है।
11 दमकल गाड़ियों ने 4 घंटे में बुझाई आग
अग्निशमन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेक्टर 29, भीम नगर, उद्योग विहार, सेक्टर 37 और आईएमटी मानेसर स्टेशनों से गाड़ियां भेजीं। 11 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, लेकिन जब तक वे पहुंचीं, आग ने आधे से ज्यादा वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया था। उन्हें आग पर काबू पाने में 4 घंटे लग गए, यानी सुबह 7 बजे तक।
कैसे लगी भीषण आग?
हालांकि, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने का संदेह है। लेकिन, गैराज में मौजूद कई ज्वलनशील पदार्थों और तेलों की वजह से आग और भड़क गई। अधिकारियों ने बताया कि आग के सटीक कारण का पता लगाने और इससे हुए नुकसान का पूरा आकलन करने के लिए आगे की जांच जारी है। वर्कशॉप में मौजूद 20 लग्जरी वाहनों में से केवल 5 ही आग से बच पाए।












Click it and Unblock the Notifications