गुरूग्राम: आशियाने पर चला बुल्डोजर, नगर निगम के अधिकारी की मनमानी के चलते बेघर हुए लोग
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड डीटीपी डिपार्टमेंट इलाके में सैकड़ों लोगों के आशियाने पर बुल्डोजर चला दिया गया है। इस इलाके में गरीब मजदूरों ने अपने अस्थाई कमरे बना थे, जिसके लिए उन्होंने डीटीपी विभाग से परमिशन ली थी, लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने बिना किसी नोटिस के उनके घरों पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया।

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर नगर निगम के अधिकारी का ये नमूना आपको दखन को मिलेगा, जहां बिना किसी नोटिस के गरीब मजदूरों के घरों को तोड़ दिया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने कुछ अस्थाई कमरों को तोड़कर इन गरीब मजदूरों को सड़क पर रहने के लिए मजबूर कर दिया है। इन अस्थाई दरों के लि इन लोगों ने डीटीपी डिपार्टमेंट ने अनुमति ली थी, लेकिन बावजूद इसके बिना किसी पूर्व नोटिस के नगर निगम के एसडीओ संजोग शर्मा ने जेसीबी मशीन भेजकर इनके घरों को तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये इलाका डीटीपी डिपार्टमेंट के अंदर आता है।
लोगों का कहना है कि उन्होंने इसकी जानकारी एसडीओ को बार-बार दी लेकिन इसके बावजूद अधिकारी की मनमानी इतनी थी कि उसने एक न सुनी और कालोनी के अंदर बने हुए मजदूरों के कमरों को तोड़ दिया। वहीं इस बारे में एसडीओ संजोग शर्मा ने माना कि उन्होंने अपने निगम के दायरे में नहीं आने वाली इस कॉलोनी में की गई तोड़फोड़ गलत है।












Click it and Unblock the Notifications