हरियाणा में लग चुकीं वैक्सीन की 57 लाख से ज्यादा डोज, सरकार ने कहा- 1.76 करोड़ लोगों को खुराक देंगे
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार का दावा है कि, प्रदेश में लोगों को कोरोना वैक्सीन की 57 लाख से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। अभी लाखों लोगों को वैक्सीन और लगनी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, सरकार का लक्ष्य 1.76 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने का है। जिसमें 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के 1.05 करोड़ लोग और 45 से अधिक आयु वर्ग के 71 लाख लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के स्पीकर ने कहा कि, 1.76 करोड़ लोगों को वैक्सीन की लगभग 3.5 करोड़ खुराक दी जानी हैं। जिसमें से 57,11,985 खुराक दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि, लक्ष्य का लगभग 16% टीकाकरण पूरा हो चुका है।

16 जनवरी को शुरू हुआ था टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग के स्पीकर ने कहा कि, राज्य सरकार ने हरियाणा में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक रणनीतियां बनाकर उन्हें व्यवस्थित तरीके से लागू किया। जिसके परिणामस्वरूप राज्य में अब तक 57 लाख से अधिक ज्यादा वैक्सीन की खुराकें दी जा चुकीं। मालूम हो कि, हरियाणा में वैक्सीनेशन की शुरूआत 16 जनवरी को हुई थी। सरकार का कहना है कि, लोगों को मुफ्त टीके लगाने के लिए 316 करोड़ रुपये की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है और टीके की शेष लगभग 484 करोड़ रुपये की लागत भी जल्द जारी कर दी जाएगी।
सरकार ने कहा- 800 करोड़ का खर्च झेलेंगे
राज्य सरकार का दावा है कि, प्रदेश में टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए अपनाई गई विभिन्न रणनीतियों में मेगा टीकाकरण अभियान और सामाजिक टीकाकरण अभियान, मेगा टीकाकरण दिवसों पर व्यापक टीकाकरण अभियान, 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का 800 करोड़ रुपये की लागत को राज्य सरकार ही वहन कर रही है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि, हरियाणा में टीकाकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने और क्रियान्वित करने के लिए राज्य संचालन समिति का गठन किया गया था। जिसके पहले चरण में हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण की योजना बनाई गई।












Click it and Unblock the Notifications