हरियाणा: सरकार ने घोषित कीं 2021 की छुट्टियां, यहां देखिए सभी तरह के अवकाशों की सूची
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के बीच राज्य सरकार ने अगले वर्ष की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। वर्ष 2021 में हरियाणा के सरकारी दफ्तर 127 दिन बंद रहेंगे। इनमें 52 रविवार की छुट्टी, 52 ही शनिवार और 3 स्वैच्छिक अवकाश शामिल हैं। 2 बार चार-चार दिन के अवकाश भी दिए गए हैं। इस प्रकार यहां सरकारी कर्मचारियों को औसतन हर तीसरे दिन अवकाश मिलेगा। जो अवकाश शनिवार-रविवार को आएंगे, उनमें महावीर जयंती, रक्षा बंधन, महाराणा प्रताप जयंती, शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस, गुरु रविदास जयंती, स्वतंत्रता दिवस, महात्मा गांधी जयंती और क्रिसमस-डे शामिल हैं। बता दिया जाए कि ज्यादातर राज्यों में इन दिनों के दौरान यूं तो सरकारी अवकाश रहता है, लेकिन हरियाणा में इन दिनों में शनिवार और रविवार के कारण पहले से छुट्टी होगी।

इन दिनों रहेगी छुट्टी
प्रदेश सरकार के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार जानिए हरियाणा में कब-कब होंगे अवकाश? सरकारी वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल में यहां भी देखिए!
अगले वर्ष- 52 रविवार और 52 शनिवार होंगे।
20 जनवरी-गुरु गोबिंद सिंह जयंती
26 जनवरी-गणतंत्र दिवस
26 फरवरी-बसंत पंचमी/छोटूराम जयंती
11 मार्च-महा शिवरात्रि
23 मार्च-शहीदी दिवस
29 मार्च-होली
14 अप्रैल-डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती
21 अप्रैल-रामनवमी
14 मई-ईद-उल-फितर
24 जून-संत कबीर जयंती

21 जुलाई-ईद-उल-जुहा
30 अगस्त-जन्माष्टमी
23 सितंबर-शहीदी दिवस
7 अक्टूबर-महाराजा अग्रसेन जयंती
15 अक्टूबर-दशहरा
20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि जयंती
1 नवंबर-हरियाणा दिवस
4 नवंबर-दिवाली (उसके बाद 5 को अन्नकूट गोवर्धन की भी छुट्टी रहेगी)
5 नवंबर-विश्वकर्मा-डे
19 नवंबर-गुरु नानक देव जयंती













Click it and Unblock the Notifications