BPL: कोरोना से जान गंवाने वालों के परिवार को सरकार दे रही 2-2 लाख रुपए, CM ने की शुरूआत
चंडीगढ़। कोरोना महामारी की वजह से जान गंवानों वालों के परिवारों को हरियाणा में आर्थिक मदद दी जा रही है। बीपीएल परिवारों के 18 से 50 वर्ष तक की आयु के सदस्यों की कोरोना से मृत्यु होने पर राज्य सरकार ने 2-2 लाख रुपए सहायता राशि देने का निर्णय लिया था। इसकी शुरूआत खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राजधानी चंडीगढ़ में बटन दबाकर की, जिसके उपरांत 46 परिवारों को 2-2 लाख रुपए की एक्सग्रेशिया राशि ट्रांसफर कर दी गई।

जिन्होंने मां-बाप खोए उन्हें 10 लाख मिलेंगे
बीपीएल परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, प्रदेश में कोविड एक्सग्रेशिया योजना शुरू कर दी गई है। अपनों को गंवाने वाले बीपीएल परिवारों को सरकार 2 लाख रुपये देगी। वहीं, कोरोना से अपने माता-पिता को गंवाने वाले बच्चों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।
राज्य के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने बताया कि, बीपीएल परिवारों के 18 से 50 वर्ष तक की आयु के सदस्यों की कोरोना से मृत्यु होने पर सरकार उन्हें दो-दो लाख रुपये एक्सग्रेशिया अनुदान राशि देगी। मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में ये रकम ट्रांसफर करने की शुरूआत खुद की है। उस वक्त हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित कई मंत्री भी उपस्थित रहे।
श्रमिक परिवारों को 5 हजार रुपए मिलेंगे
मुख्यमंत्री ने राजधानी में एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में अब 12 लाख असंगठित श्रमिक परिवारों को 5 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं, कोरोना वॉरियर्स को भी 5 हजार रुपए मिलेंगे। इनके अलावा 3 लाख छोटे दुकानदारों को भी 5 हजार दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications