सरकार ने दी खुशखबरी: हरियाणा में कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को 40 से 50% अनुदान मिलेगा
रोहतक। हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए अहम निर्णय लिया है। यहां मशीनीकरण योजना के तहत किसानों काे अनुदान मिलेगा। इस योजना के तहत मशीनों पर सामान्य वर्ग के किसानों को 40% जबकि एससी एसटी व महिला वर्ग के किसानों को 50% तक का अनुदान दिया जाएगा।

कृषि अनुदान योजना के बारे में बताते हुए राज्य सरकार के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि, कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से मशीनीकरण योजना चलाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि किसान अपना फसल से संबंधित कार्य जल्द से जल्द संपन्न कर सकें। उन्होंने कहा कि, यह कृषि अनुदान पाने के लिए किसान को पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना जरूरी है।
रोहतक के उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि, सूबे में किसानों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। यह मशीनीकरण योजना भी उन्हीं में से एक है। जिसके तहत किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। यदि आप हरियाणा के किसान हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार तक आवेदन करना जरूरी है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, बीटी काटन सीड ड्रिल पर जनरल कैटेगरी के किसानों को 40% या 12 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाता है। इसी तरह एससी, एसटी व महिला वर्ग के किसानों को 50% या 15 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाता है। वहीं, ट्रैक्टर माउंटेड आपरेटेड स्प्रे पंप पर सामान्य वर्ग के किसानों को 40% या 8 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाता है। जबकि, एससी, एसटी व महिला वर्ग के किसानों को 50% या 10 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।

यदि ट्रैक्टर खरीद की बात करें तो ट्रैक्टर माउंटेड रोटरी विडर पर जनरल कैटेगरी के किसानों को 40% या 60 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाता है, जबकि एससी, एसटी व महिला वर्ग किसानों को 50% या 75 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाता है। उसी प्रकार, पावर टिलर पर सामान्य वर्ग के किसानों को 40% या 70 हजार रुपये, जबकि एससी, एसटी व महिला वर्ग के किसानों को 50% या 85 हजार रुपये तक का अनुदान योजना के तहत दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications