अन्नदाता: आंदोलन में आने वाले लोग भूखे न रहें, इसलिए बनवा दीं 7 क्विंटल जलेबी, कहा- भुजिया भी भेजेंगे दिल्ली
फतेहाबाद। नए कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुए किसान संगठनों के आंदोलन की खातिर जुटने वाले लोगों के लिए खाने-पानी का इंतजाम भी बराबर हो रहा है। विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लेने आ रहे लोग भूखे न रहें, इसलिए कई सिख संस्थाएं, गुरुद्वारे और कृषि-व्यापारी खाने की व्यवस्था कर रहे हैं। पंजाब से लेकर हरियाणा और दिल्ली तक पूड़ी-सब्जी, दूध व राशन की सप्लाई की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में फतेहाबाद के गांव बाड़ा के गुरुद्वारा ने जो किया है, उसे जानकर आंदोलन में हिस्सा लेने वाले लोग बहुत प्रशंसा करेंगे।

Recommended Video
फतेहाबाद में देसी घी के पकवान तैयार किये गए हैं। जिन्हें तैयार कराने वाले बलबीर सिंह, गुरप्यार सिंह व धर्मपाल सिंह ने कहा कि, ''सात क्विंटल जलेबी के साथ भुजिया, ड्राईफूड तैयार है। जिसे पेकिंग कर लिया गया और दिल्ली भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि, कई रोज से लोगों के लिए खाना बन रहा है। शुक्रवार को जलेबी और भुजिया वाला सामान दिल्ली पहुंचा रहे हैं। गांव से कई सज्जन लोग अन्य राशन भी भेज रहे हैं। यहां पूरे इलाके में किसान आंदोलन को लेकर जोश दिखाई दे रहा है। लोग खुद आगे आकर अपनी ड्यूटी देने के लिए तैयार हो रहे हैं। गांववालों का मन ऐसा है कि ये आंदोलन चाहे 2 साल चले, लेकिन वे किसानों को परेशानी नहीं होने देंगे। किसानों के लिए यहां से हर तरह की मदद भेजी जाएगी।"

सरकार.. आइए, आपको जलेबी खिलाएंगे
इससे पहले भी किसान संगठनों के पदाधिकारियों की सरकार के प्रतिनिधियों से जब बात हुई थी, तो किसानों का खाना चर्चा में आ गया था। 1 दिसंबर की मीटिंग को किसानों का रवैया ऐसा था कि बातचीत के दौरान लंच ब्रेक हुआ तो उन्होंने अपने साथ लाया खाना ही खाया। किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा- "सरकार का चाय या खाना हमें मंजूर नहीं।"

बता दिया जाए कि किसानों को सरकार की तरफ से चाय ऑफर की गई थी, लेकिन लोगों ने कह दिया कि "चाय नहीं, मांगें पूरी कीजिए। आप धरनास्थल पर आइए, आपको जलेबी खिलाएंगे।"

-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications