किसान संयुक्त मोर्चे से संस्पेड हुए गुरनाम चढ़ूनी का गुट कल दिल्ली रवाना होगा, टिकैत बोले- हमारी योजना अलग

यमुनानगर। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनाें के विरोध में चल रहा किसान संगठनों आंदोलन फिर तेज हो रहा है। हालांकि, इस बार किसान संगठनों के नेताओं के बीच मतभेद हैं और वे अपनी-अपनी रणनीति से अपने गुटों के साथ दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के हरियाणा प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी पिछले दिनों संयुक्त मोर्चे से सस्पेंड कर दिए गए थे। अब चढ़ूनी गुट से जुड़े किसान नेता 20 जुलाई को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां गुरनाम सिंह भी पहुंचेंगे। उनके नेतृत्व में यहां से जत्था जाएगा।

Gurnam Chadhuni

उधर, टिकैत गुट के नेताओं का कहना है कि, हमारी रणनीति चढ़ूनी गुट से अलग है। टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि, हमारे पास संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से कॉल है कि पांच सदस्य दिल्ली बाॅर्डर पर 21 जुलाई को पहुंचेंगे। इन पांच सदस्यों को 22 जुलाई को संसद कूच के लिए दिल्ली जाना है। हालांकि, उस दिन अलग-अलग जिलों से आए किसान नेता भी दिल्ली में संसद कूच के लिए जाएंगे। वहीं, संयुक्त मोर्चे ने अभी पांच पदाधिकारियों के नाम तय किए हैं। जिनमें कर्णवीर, मोहनलाल, मामराज और रजनीश आदि हैं।

Gurnam Chadhuni

चढ़ूनी गुट के एक नेता ने बताया कि, चढ़ूनी गुट कल दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि, हमारा जत्था 20 जुलाई को दिल्ली बाॅर्डर के लिए जाएगा। हालांकि, हम टिकैत गुट के साथ नहीं जा रहे। उनका अपना कार्यक्रम है। यह पूछे जाने पर कि चढ़ूनी गुट में कितने लोग होंगे..उन्होंंने कहा कि यह तय नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि चढ़ूनी गुट से जुड़े किसान सैकड़ों की संख्या में होंगे।

Gurnam Chadhuni

उधर, चढ़ूनी गुट के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। खुफिया विभाग पल-पल की जानकारी जुटा रहा है। पुलिस का कहना है कि, जो भी प्रदर्शनकारी संसद कूच के लिए जाएगा, उस पर निगरानी रखी जाएगी। माना जा रहा है कि, दिल्ली जाने वाला किसान संगठन का जिम्मेदार व्यक्ति होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+