हरियाणा: ट्रैक्टरों संग पहुंचे किसान पुलिस बैरिकेडिंग फांदने लगे, परिवहन मंत्री का विरोध- VIDEO

यमुनानगर। हरियाणा में यमुनानगर के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे राज्य के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का किसानों ने विरोध किया। किसानों का जत्था ट्रैक्टर लेकर पुलिस बैरिकेडिंग हटाने लगा। कुछ किसानों ने बैरिकेडिंग फांदकर मंत्री तक पहुंचने की कोशिश भी की, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। बिलासपुर डीएसपी आशीष चौधरी ने कहा कि, पुलिस बंदोबस्त के चलते प्रदर्शनकारी कार्यक्रम में ज्यादा विघ्न नहीं डाल पाए। अब पुलिस बैरिकेडिंग को ट्रैक्टर से टक्कर मारने वालों पर कार्रवाई होगी।

Recommended Video

    Haryana: Yamunanagar में Farmers का प्रदर्शन, Police से हुई झड़प | वनइंडिया हिंदी
    farmers Haryana

    बता दिया जाए कि, प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने नए कृषि कानूनों के विरोध की बात करते हुए राज्य के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का विरोध शुरू कर दिया। कई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग पर छलांग भी लगा दी। तब मूलचंद शर्मा यहां रामविलास भवन में बैठक करने पहुंचे थे। उनके अलावा कई स्थानीय नेता भी मौजूद रहने वाले थे। किसानों ने बैठक को रोकने का प्रयास किया। बिलासपुर डीएसपी आशीष चौधरी का कहना है कि, पुलिस सफलतापूर्वक कार्यक्रम का संचालन कराने में सफल रही। अब उपद्रवियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें पकड़ा जाएगा।

    farmers Haryana

    राज्यमंत्री ढ़ाणा को भी दिखाए काले झंडे
    इससे पहले कुरुक्षेत्र में भी एक मंत्री को किसान प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में पहुंचीं राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का किसानों ने जमकर विरोध किया। हालांकि, विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से चौकस था। बावजूद इसके जैसे ही राज्यमंत्री निकलने लगीं, तो प्रदर्शनकारी बेरिकेड्स व सुरक्षा बंदोबस्त को गच्चा देते हुए अंदर घुस गए। राज्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। हालांकि, उस दौरान एक प्रदर्शनकारी मंत्री के सुरक्षाकर्मियों के हाथ लग गया, जिसे उन्होंने पीटा। फिर, उसके विरोध में किसानों ने रास्ते पर जाम लगा दिया। वहीं, पुलिस ने 10 किसानों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनों को रोकने के लिए अलग-अलग जगह पुलिस बल तैनात किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+