Farmers Protest: राकेश टिकैत बोले- सरकार ने MSP पर हमारी मांगें मानी, आंदोलन खत्म

Farmers Protest Live Updates in Haryana हरियाणा में सूरजमुखी के बीज के लिए MSP की मांग कर रहे किसान फिर से प्रदर्शन स्थल पर हुए इकट्ठा

Farmers Protest

Haryana Farmers Protest Live: हरियाणा में किसानों ने सूरजमुखी के बीज की न्यूनतम समर्थन मुल्य (Minimum Support Price (MSP) को लेकर एक बार फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीते कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार (13 जून) को फिर आंदोलन की राह पकड़ी है। सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र में महापंचायत करने के लिए किसान शहर की सड़कों पर उतर चुके हैं।

कुरुक्षेत्र में किसान आंदोलन से जड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ...

LIVE Feed
Jun 13, 2023, 9:28 PM IST

'हरियाणा सरकार और पुलिस किसानों के साथ खड़ी है'

हमने किसानों से इस विरोध को रोकने की अपील की है। हरियाणा सरकार और पुलिस किसानों के साथ खड़ी है। हमें उम्मीद है कि विरोध जल्द खत्म होगा: कुरुक्षेत्र एसपी सुरिंदर सिंह भोरिया
Jun 13, 2023, 9:27 PM IST

किसानों ने जश्न मनाया

कुरुक्षेत्र: सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मुल्य (MSP) की मांग पर राज्य सरकार की सहमति के फैसले के बाद किसानों ने जश्न मनाया।
Jun 13, 2023, 9:26 PM IST

आंदोलन समाप्त हुआ है: किसान नेता राकेश टिकैत

आंदोलन समाप्त हुआ है आज रास्ते खोल दिए जाएंगे। हम इसलिए विरोध कर रहे थे कि हमारी फसल MSP पर खरीदी जाए। हम आगे भी MSP पर लड़ाई पूरे देश में करेंगे। भारत सरकार की MSP को लेकर जो दर है वह देना होगा: किसान नेता राकेश टिकैत
Jun 13, 2023, 9:26 PM IST

सरकार ने एमएसपी पर सहमति जताई

हरियाणा सरकार हमेशा किसानों के समर्थन में खड़ी रही है। सूरजमुखी की फसल के लिए मुख्यमंत्री ने MSP बढ़ाने पर सहमति जताई है:कुरुक्षेत्र DC शांतनु शर्मा
Jun 13, 2023, 8:48 PM IST

'सरकार ने हमारी मांगे मानी'

हमने एक हफ्ते तक संघर्ष किया है और आज आप सबके सहयोग से हमारी मांग को सरकार ने मान लिया है: सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मुल्य की मांग पर एक संयुक्त प्रेस वार्ता में किसान नेता राकेश टिकैत व अन्य किसान नेता, कुरुक्षेत्र
Jun 13, 2023, 5:55 PM IST

किसानों की नहीं होगी हार

किसान वही मांग कर रहे हैं जो पीएम मोदी ने एमएसपी पर घोषित किया था। हरियाणा के सीएम इसे राज्य में लागू नहीं कर रहे हैं। हाईवे जाम करने की बात कहकर किसानों को बदनाम किया जा रहा है और MSP के मुद्दे पर कम बात की जा रही। किसानों की हार नहीं होगी। उन्हें संघर्ष के लिए तैयार रहना है: राकेश टिकैत
Jun 13, 2023, 5:14 PM IST

कुरुक्षेत्र के पिपली में किसान दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे पर बीते पिछले कई घंटे से बैठे हुए हैं। किसानों ने हाईवे पर ही रात काटी। उनका खाना पीना भी यहीं हो रहा है।
Jun 13, 2023, 3:51 PM IST

'सड़क जाम करने से लोग परेशान होते हैं'

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि, सभी को अपनी मांग रखने का अधिकार है, लेकिन सड़क जाम करने से लोग परेशान होते हैं।
Jun 13, 2023, 3:50 PM IST

मांगे नहीं मानी तो को उग्र होगा प्रदर्शन: टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जब तक राज्य सरकार केंद्र द्वारा घोषित एमएसपी किसानों को नहीं देती तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती तो प्रदर्शन और ज्यादा उग्र होगा।
Jun 13, 2023, 3:48 PM IST

किसानों ने हाइवे पर गाड़े तंबू

किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों ने हाईवे पर तंबू गाड़ने शुरू कर दिए हैं।
Jun 13, 2023, 3:47 PM IST

NH 44 पिछले 22 घंटे से जाम

सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर किए जाने की मांग कर रहे किसानों से पिछले 20 घंटों से अधिक से दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे 44 जाम कर रखा है।
Jun 13, 2023, 2:26 PM IST

MSP demand: दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे किसानों ने किया जाम

MSP की मांग को लेकर दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे किसानों ने किया जाम, कार्य योजना तय करने के लिए किसान करेंगे बैठक।
Jun 13, 2023, 2:24 PM IST

राकेश टिकैत बोले- किसान की दो मांगे हैं...

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, '' किसानों की दो मांगें हैं, पहली- केंद्र सरकार द्वारा वादा किए गए एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज की खरीदी जाए। दूसरी- गिरफ्तार किसानों की रिहाई हो।''
Jun 13, 2023, 9:44 AM IST

किसान एक बार फिर कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन स्थल पर हुए इकट्ठा

हरियाणा के सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मुल्य की अपनी मांग को लेकर किसान एक बार फिर कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन स्थल पर एकत्रित हुए।
Jun 12, 2023, 8:40 PM IST

हाईवे रहेगा जाम, बैठक में फैसला

राकेश टिकैत की अगुवाई में शाम को जाम को लेकर हुई किसान नेताओं के साथ बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में किसान नेताओं की रिहाई और सूरजमुखी पर एमएसपी मिलने तक हाईवे जाम रखने का फैसला किया गया है।
Jun 12, 2023, 6:24 PM IST

दूसरे राज्य के किसान भी पहुंचे कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र में हरियाणा के किसानों के अलावा राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और यूपी से भी हजारों की संख्या में पहुंचे।
Jun 12, 2023, 6:09 PM IST

मांग पूरी नहीं होने तक हाईवे रहेगा बंद

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि पीपली अनाज मंडी में महापंचायत में फैसला लिया गया की हम अपनी मांगे माने जाने तक हाईवे को बंद रखेंगे।
Jun 12, 2023, 5:12 PM IST

जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे-44 पर जाम

किसानों ने जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे-44 पर पिपली के पास जाम लगा दिया है। किसान पुल और सर्विस रोड बंद कर धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस ने रूट डायवर्ट किया।
Jun 12, 2023, 4:10 PM IST

किसानों की मांग है कि सरकार सूरजमुखी के बीज 6,400 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर खरीदे।
Jun 12, 2023, 4:08 PM IST

हरियाणा और पड़ोसी राज्यों पंजाब और उत्तर प्रदेश के प्रदर्शनकारी किसानों ने दावा किया कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सूरजमुखी के बीज नहीं खरीद रही है।
Jun 12, 2023, 4:08 PM IST

दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे किया डायवर्ट

दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को ट्रैफिक को भीड़ से बचने के लिए डायवर्ट किया गया है।
Jun 12, 2023, 3:19 PM IST

पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचे

कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत में पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचे, उन्होंने कहा कि हम यहां किसानों का समर्थन करने आए हैं। हम भी किसान परिवारों से आते हैं। हम उन किसानों के साथ खड़े रहेंगे जो सड़कों पर खड़े हैं। किसान आंदोलन के दौरान भी हम किसानों के साथ खड़े थे।
Jun 12, 2023, 3:18 PM IST

कुरुक्षेत्र में सड़क जाम

हरियाणा: सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर यहां महापंचायत आयोजित करने के लिए एकत्र हुए किसानों ने कुरुक्षेत्र में सड़क जाम करने का प्रयास किया।
Jun 12, 2023, 3:16 PM IST

ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे किसान

हरियाणा: कुरुक्षेत्र की सड़कों पर अपने ट्रैक्टरों के साथ किसान सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की अपनी मांग को लेकर यहां महापंचायत आयोजित करने के लिए इकट्ठा हुए।
Jun 12, 2023, 3:15 PM IST

किसानों ने बताई अपनी दो मांग

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारी केवल दो मांगें हैं, हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा करें और एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज खरीदना शुरू करें। हम सरकार के साथ चर्चा करने को तैयार हैं।
Jun 12, 2023, 3:14 PM IST

राकेश टिकैत भी हाईवे पर बैठे

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि MSP पर खरीद शुरू की जाए। हमने हाइवे जाम नहीं किया है, हम तो केवल यहां पर बैठे हैं।
Jun 12, 2023, 3:12 PM IST

कुरुक्षेत्र में सड़कों पर किसान

हरियाणा: सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र में महापंचायत करने के लिए किसान शहर की सड़कों पर उतरे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+