धरने पर बैठे किसान नेता की जान गई, सुरजेवाला बोले- काले कानूनों के खिलाफ अब उनके संकल्प को पूरा करें
जींद। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का लगातार विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। दिल्ली, हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में हजारों किसान विभिन्न स्थलों पर धरने पर बैठे हैं। प्रदेश के जींद जिला स्थित नरवाना के निकट ऊझाना और गढ़ी के बीच भी किसान धरना दे रहे हैं। इस धरने में किसान नेता किताब सिंह चहल भी शामिल थे। उनकी मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की सलाहकार कमेटी के सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सुरजेवाला ने कहा कि, किसान नेता किताब सिंह की जान चली गई, मुझे इससे गहरा आघात पहुंचा है। मेरा किसानों से अनुरोध है कि तीनों काले क़ानूनों के ख़िलाफ़ उनके संकल्प को परवान चढ़ाए। इसके अलावा सुरजेवाला ने खुद किसानों की लड़ाई लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि, अन्नदाता के साथ खड़े होना हम सबकी जिम्मेदारी है और हम किसानों के हकों के लिए कोई भी बड़ी लड़ाई लडऩे को तैयार हैं। वह बोले कि, सत्ता के अहंकार और घमंड में चूर मोदी-खट्टर और दुष्यंत भटकाव के दुर्गम पथ पर चल रहे हैं और किसानों की धरती का सौदा कर रहे हैं, इसलिए किसानों को अपनी अगली फसल और अपनी अगली नस्ल के लिए लडऩा होगा।"

Recommended Video
सुरजेवाला ने शायराना अंदाज में आगे कहा- ''इसलिए उठो साथी बाजू कस, ले हाथ में लठ, पगड़ी बांध और चल पड़... अगली फसल और अगली नस्ल के लिए।''
प्रदर्शनकारियों से आवाह्न करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि, इन काले कानून वाली सरकार के मन में बैठा अहंकार सड़कों पर ललकार से ही दूर होगा। इसलिए, आंदोलन को सभी समर्थन दें।

इससे पहले भी सुरजेवाला ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर किसान संगठनों के लिए अपनी मांगें दोहराईं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि, अब देखिए आखिर.. अहंकारी मोदी सरकार ने 7 दिन बाद किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है। हमारा कहना है कि, अब मोदी सरकार ये ज़रूरी कदम भी उठाएँ। पहला कदम- तीनों काले क़ानून सस्पेंड करें। दूसरा- पराली पर जुर्माने का क़ानून सस्पेंड करें। तीसरा- किसानों पर से सब मुक़दमे वापस लें।' सुरजेवाला ने कहा कि, 'मोदीजी पूर्वाग्रह छोड़कर खुले दिमाग़ से बात करें।''

सुरजेवाला ने और भी बातें कहीं, वह बोले कि, 'एक तरफ तो केंद्र सरकार आंदोलनकारी किसानों को वार्ता के लिए आमंत्रित कर रही है तो वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कहना कि कृषि संबंधित बनाए गए सभी कानून सही हैं, यह वाक्या केंद्र सरकार के दोगलेपन को दर्शाता है।' उन्होंने कहा कि, 'यदि प्रधानमंत्री मोदी के लिए कानून सही हैं तो फिर किस लिए किसानों से वार्ता करने का ढोंग किया जा रहा है। हम कह रहे हैं कि कांग्रेस इन कानूनों का खुलकर विरोध करेगी। हम काले कानून को नहीं मानने वाले।'
बता दिया जाए कि, 20 सियासी दल किसानों की मांगों का समर्थन कर रहे हैं। मंगलवार को किसानों के भारत बंद में भी विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया था। अब खबर है कि, विपक्ष के 5 नेता आज शाम 5 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। इनमें राहुल गांधी और शरद पवार भी शामिल होंगे। राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा भी ऐसे ही बयान दे रहे हैं।
-
Baramati by-Election: कांग्रेस ने वापस लिया उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम, सुनेत्रा पवार की क्या जीत हुई पक्की? -
Mohsina Kidwai का 94 उम्र में निधन, कांग्रेस की दिग्गज नेता बनीं थीं आजमगढ़ की पहली महिला सांसद -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'?












Click it and Unblock the Notifications