Farmers Protest: हरियाणा सीएम खट्टर बोले-ट्रेन, बस, या अपने वाहन में जाएं, ट्रैक्टर परिवहन का साधन नहीं

अपनी कई मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसानों का प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी है। पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्‍ली में घुसने के लिए लगातार कोशिश करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस उन्‍हें लगातार रोकने का प्रयास कर रही है।

Manohar Lal Khattar

ट्रैक्‍टर-ट्रालियों पर सवार किसानाें के इस प्रदर्शन के चलते दिल्‍ली जाने वाले कई रास्‍तों पर जबरदस्‍त जाम हैं, जिसके चलते घंटों लोग फंसे रहे। किसानों के इस प्रदर्शन के चलते आम जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित है।

वहीं किसानों के उग्र होते प्रदर्शन के बीच हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खटृर ने लोगों से कहा कि आवागमन के लिए ट्रेन, बसे या अपने वाहन से जाएं ट्रैक्‍टर परिवहन का साधन नहीं है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा किसानों की हरियाणा सरकार से कोई मांग नहीं है केंद्र से मांग है। दिल्ली जाना हर एक का लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन उसका मोटिव ध्यान करना होता है। इस विषय का अनुभव हम देख चुके हैं।

इसके साथ ही सीए खट्टर ने कहा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों को ट्रेन, बसों, या अपने वाहन में जाना चाहिए, ट्रैक्टर परिवहन का साधन नहीं है।

इसके साथ ही सीएम खट्टर ने कहा चर्चा लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए ताकि किसी समाधान तक पहुंचा जा सके।"

बता देंकिसान आंदोलन के कारण हुए जाम से बचाने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि NH-44 पर सिंघू बॉर्डर यातायात के लिए दुर्गम है। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+