हरियाणा में 40 गांवों की महापंचायत, कहा- कृषि कानूनों को वापस कराकर ही दम लेंगे

सोनीपत। हरियाणा के मोहाना में 40 गांवों के हजारों लोगों की महापंचायत हुई। जिसमें पंच-पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि, ये कानून खेती-किसानी तबाह कर देंगे। ऐसे में हम इन कानूनों को वापस कराकर ही दम लेंगे। सैकड़ों लोग एक सुर में बोले कि, वे धरनास्थलों पर पहुंचकर किसानों को समर्थन देंगे और समाधान होने तक वहीं रहेंगे।

farmers Mahapanchayat in sonipat district of Haryana, says- govt should back farm laws

सोनीपत जिले में हुई पंचायत के दरम्यान ग्रामीणों ने कृषि कानूनों के साथ-साथ बिजली बिल 2020 का भी विरोध किया। कहा कि, राज्य सरकार गरीबों पर महंगाई की मार बरसा रही है। एक वृद्ध बोले कि, आसपास के 40 गांव के प्रतिनिधि पहुंचे और तय किया कि वह धरनास्थल पर पहुंच कर किसानों को समर्थन देंगे और हल निकलने तक वहां पर धरना देंगे। बता दिया जाए कि, इस महापंचायत का आयोजन मोहाना की अनाज मंडी में किसान मजदूर संघर्ष समिति की ओर से किया गया।

महापंचायत का आयोजन करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 18 फरवरी को सोनीपत में भी रेल रोकने का फैसला किया गया। इस दरम्यान किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रद्धानंद सोलंकी, हंसराज राणा, रविंद्र, बिजेंद्र सिंह, मास्टर रामकिशन, सत्यवान पहलवान तथा पूर्व सरपंच रामफल आदि ने हुंकार भरी। कहा कि, जब तक सरकार किसान विरोधी काले कानून वापस नही लेती, तब तक आंदोलन को हर हाल में जारी रखा जाएगा। इनके अलावा भी कई गांवों के ​लोगों ने प्रदर्शनकारियों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का वादा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+