Bypolls Results: ऐलनाबाद में अभय सिंह चौटाला ने लगाई जीत की हैट्रिक, BJP के गोविंद कांडा हारे
सिरसा, 02 नवंबर। हरियाणा की चर्चित विधानसभा सीट ऐलनाबाद में 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आज (मंगलवार) वोटो की गिनती की गई। ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर सामने आए पहले रुझानों में इनेलो के अभय चौटाला आगे चल रहे थे, जबकि उनके पतिद्वंदी और बीजेपी प्रत्याशी गोविंद कांडा दूसरे नंबर पर थे। अब चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजों की घोषणा कर दी गई है, जिसमें अभय सिंह चौटाला ने ऐनलाबाद से जीत दर्ज की, वही बीजेपी के गोविंद कांडा की हार हुई है। ऐलनाबाद में अभय चौटाला की जीत के बाद यह उनकी लगातार जीत की हैट्रिक है, क्योंकि इससे पहले भी वह दो उपचुनाव जीत चुके हैं।

Recommended Video
आपको बता दें कि इनोलो उम्मीदवार अभय चौटाला का यह तीसरा उपचुनाव है, इससे पहले वो रोड़ी और ऐलनाबाद में एक-एक उपचुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। अगर आज उनकी जीत होती है तो यह उनकी हैट्रिक होगी। वहीं बीजेपी उम्मीदवार गोविंद कांडा का भी यह तीसरा उपचुनाव है, इससे पहले वह दो बार रानियां विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा चुके हैं लेकिन हर बार दूसरे स्थान पर रहे। इतना ही नहीं ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल भी अपना तीसरा उपचुनाव लड़ रहे हैं। वह पहले दो उपचुनाव भाजपा के टिकट से लड़ चुके हैं, लेकिन अब कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे हैं।
यह भी पढ़ें: उपचुनाव 2021: 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर आज होगी वोटों की गिनती, इसलिए भी अहम हैं नतीजे
ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए कराना पड़ा क्योंकि अभय चौटाला ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में गत जनवरी में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इस उपचुनाव में अभय चौटाला को किसानों का भी समर्थन प्राप्त है, उनके पक्ष में किसानों के कई वोट आए। इस बीच चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान करते हुए मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से चुनाव का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए विजेता उम्मीदवार या उसके अधिकृत प्रतिनिधि के साथ 2 से अधिक व्यक्तियों को जाने की अनुमति नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications