बिजली बिलों पर 30 जून तक सरचार्ज माफ, सरकार ने उपभोक्ता व्यापारियों को भी दी बड़ी छूट

चंडीगढ़। कोरोना-संकट के दौर में हरियाणा विद्युत विभाग ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी है। विभाग ने बिजली बिलों पर 30 जून तक सरचार्ज माफ करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी। खट्टर ने कहा कि, विद्युत विभाग ने फैसला किया है कि बिजली बिलों पर 30 जून तक सरचार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, कोरोना महामारी के कारण व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित होने के चलते सूबे के व्यापारियों को भी राहत प्रदान की गई है।

व्यापारियों का फिक्स चार्ज माफ किया जाएगा

व्यापारियों का फिक्स चार्ज माफ किया जाएगा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि, सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जिनका अप्रैल, मई और जून माह का औसतन बिजली बिल जनवरी, फरवरी और मार्च माह के औसतन बिजली बिल से 50% कम आता है, तो उन पर लगने वाला 10 हजार रुपये का स्थाई शुल्क (फिक्स चार्ज) शत-प्रतिशत माफ किया जाएगा। और, जिनका स्थाई शुल्क 10 हजार रुपये से 40 हजार रुपये तक है, उन्हें 10 हजार रुपये तक की छूट मिलेगी और 40 हजार रुपये से अधिक पर 25% की छूट दी जाएगी।

Recommended Video

    Haryana Govt ने कोरोना काल में दी बड़ी राहत, बिजली बिलों पर 30 जून तक सरचार्ज माफ | वनइंडिया हिंदी
    हरियाणावासियों को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट

    हरियाणावासियों को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट

    मुख्यमंत्री ने कहा कि, लोगों को संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) के मामले में राहत देते हुए हमारी सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही का पूरा संपत्ति-कर माफ करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि, इससे लगभग 150 करोड़ रुपये का लाभ लोगों को होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, बड़े शहरों में चौथे तल के रजिस्ट्रेशन की अनुमति भी सरकार ने दे दी है, इसका भी लोगों को फायदा होगा।

    मोटर व्हीकल टैक्स में छूट

    मोटर व्हीकल टैक्स में छूट

    वहीं, सरकार ने मोटर व्हीकल टैक्स में छूट देने का भी निर्णय लिया। इस बारे में मुख्यमंत्री ने कहा है कि सवारियां ढोने वाले वाहनों पर वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही का मोटर व्हीकल टैक्स नहीं लगेगा। इससे वाहन मालिकों को करीब 72 करोड़ का फायदा होगा। इसके अलावा, वाहनों की फिटनेस डेट भी 30 जून तक बढ़ा दी गई है।

    किसानों को दाल और तिलहन की खेती के लिए 4 हजार रु. प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देगी सरकार

    electricity bill Surcharge waived till June 30, Haryana govt gave big discounts to consumer traders also

    दूसरे कार्यकाल के 600 दिन पूरे हुए
    मुख्यमंत्री ने उपरोक्त फैसलों के बारे में जानकारी तब दी, जब वे अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 600 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उस मर्तबा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार विनोद मेहता आदि भी मौजूद रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+