Haryana Elections 2024: कौन हैं ये 53 लोग, जो हरियाणा में नहीं लड़ सकते चुनाव,ECI ने जारी की सूची

2024 Haryana Legislative Assembly election: 5 अक्‍टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में उम्‍मीदवारियों की सूचियां जारी हैं। टिकट नहीं मिलने पर बगावत और इस्‍तीफा का सिलसिला भी चल रहा है। निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी ऐलान हो रहा है, मगर 53 लोग ऐसे हैं, जो चाहकर भी हरियाणा में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

दरअसल, इन 53 लोगों को चुनाव आयोग व विभिन्‍न न्‍यायलयों ने चुनाव लड़ने के अयोग्‍य घोषित किया है। भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने इन लोगों की सूची रिटनिंग अधिकारियों को भेजी है। इनमें से 12 लोगों को दिसंबर 2024 और शेष को साल 2025 तक चुनाव लड़ने से अयोग्‍य करार दिया गया है।

Haryana Assembly Elections 2024

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। सभी पर एक साथ 5 अक्‍टूबर को मतदान व 8 अक्‍टूबर को मतगणना है। हरियाणा में साल 2014 व 2019 में भाजपा की सरकार बनी थी। अबकी बार भाजपा जीत की हैट्रिक और कांग्रेस वापसी की कोशिश में है।

अयोग्‍य घोषित कुछ लोगों के नाम

खरखौदा से हरपाल
सोनीपत से करण सिंह, ओमप्रकाश मेहता
गन्‍नौर से रजनीश कुमार, जितेंद्र कुमार
बरोदा से दिनेश, लोकेश कुमार
करनाल से सतीश वाल्‍मीकि
राई से इंद्रजीत नाहरी, विजेंद्र आवासपुर, सुनील कुमार नांगला कला, परमजीत सेरसा
ऐलनाबाद से बंसीलाल
हांसी से भाई कपिल ढाका, साहिल कुलदीप भुक्‍कल, जय भगवान, अमित कुमार, सुरजीत
आदमपुर से शमशेर खारिया व मनोज कुमार शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

अधिसूचना जारी होगी-5 सितंबर 2024
नामांकन अंतिम डेट-12 सितंबर 2024
छंटनी-13 सितंबर 2024
नामवापसी-16 सितंबर 2024
मतदान-5 अक्‍टूबर 2024
मतगणना-8 अक्‍टूबर 2024

हरियाणा में किसके पास कितनी सीटें?

भाजपा- 40
कांग्रेस- 31
जेजेपी- 10
निर्दलीय-7
आईएनएलडी-1
एचएलपी-1
(विधानसभा चुनाव 2019 की स्थिति)

हरियाणा कुल मतदाता (Haryana Total Voters)

  • हरियाणा में विधानस्‍भा की 90 सीटें हैं, जिन पर कुल मतदाता 2 करोड़ 2 लाख 24 हजार 958 हैं।
  • हरियाणा में पुरुष मतदाता 1 करोड़ 7 लाख 11 हजार 926 व महिला मतदाता 95 लाख 13 हजार 32 हैं।
  • हरियाणा गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर सीट पर सबसे ज्‍यादा और नारनौल में सबसे कम मतदाता हैं।
  • साल 2024 के विधानसभा चुनाव में 5 लाख 1 हजार 682 युवा पहली बार मतदान करेंगे।
  • लोकसभा चुनाव 2024 के बाद हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 37 हजार मतदाता बढ़े हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+