हरियाणा में DRDO ने 200 मरीजों को एक साथ 5 लीटर/मिनट ऑक्सीजन आपूर्ति का प्लांट किया शुरू
बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाला प्लांट शुरू करा दिया है। इसके कारण अब बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में 200 से ज्यादा मरीजों को एक साथ 5 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी। इस बारे में बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि, बहादुरगढ़ में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट में स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए तेजस की ऑक्सीजन तकनीक का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि, उक्त प्लांट को डीआरडीओ ने 24 घंटे में बिना किसी धूमधाम के शुरू करा दिया है।

1 मिनट में 1000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा
अधिकारियों के मुताबिक, टाटा कंपनी, कोयम्बटूर की ट्रायटेंड न्यूमैटिक प्रा.लि., इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (आईपीपी) को डीआरडीओ ने खास तकनीक सौंपी है। ये तीनों कंपनियां देशभर में 548 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर रही हैं। जिसमें 380 प्लांट टाटा, 120 प्लांट आईपीपी और 48 प्लांट ट्रायटेंड न्यूमैटिक प्रा.लि. तैयार कर रही है। वहीं, एम्स ऋषिकेश में स्थापित नए पीएसए प्लांट का निर्माण भी टाटा कंपनी ने किया है। बताया जा रहा है कि, पीएसए ऑक्सीजन प्लांट में हर मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।

हर मिनट 200 मरीजों को 5 लीटर ऑक्सीजन मिलेगी
बहादुरगढ़ के प्लांट में प्रेशर स्विंग एडजॉर्पशन (पीएसए) मॉलिक्यूलर सीइव (जियोलाइट) तकनीक के प्रयोग से वातावरण में मौजूद तकनीक से ऑक्सीजन उत्पादन होगा। बताया जा रहा है कि, इस तकनीक के आने से प्लांट से एक समय पर 190 से 200 मरीजों को पांच लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था हो गई है। डीआरडीओ के अधिकारी के मुताबिक, इस तकनीक पर आधारित ऑक्सीजन प्लांट्स सबसे पहले लेह और उत्तर-पूर्व के राज्यों में लगाए थे।
CM खट्टर बोले- धान-बाजरे की फसल खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होगी, इस बार सिर्फ हरियाणवी किसानों से लेंगे
फिलहाल, बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल की बात की जाए तो यहां 100-200 बेड के अस्पताल में 200 मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन में जला-आपूर्ति क्षमता संतोषजनक स्थिति में होगी। इसलिए ऐसी ही व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications