डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल, बलात्कार मामले में मिली है 20 साल की सजा
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर 40 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम को दो शिष्याओं से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई है।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की फिर से पैरोल मिल गई है। राम रहीम को 2 शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई है। डेरा प्रमुख को नवीनतम पैरोल तीन महीने बाद मिली है, जब उन्हें समान पैरोल दी गई थी।
रोहतक के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल दी गई है। उन्होंने कहा कि राम रहीम को नियमानुसार पैरोल दी गई है। डेरा प्रमुख की आखिरी 40 दिन की पैरोल पिछले साल 25 नवंबर को खत्म हो गई थी। वह 14 अक्टूबर को रिहा होने के बाद उत्तर प्रदेश में अपने बरनावा आश्रम गया था।
इससे पहले हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने डेरा प्रमुख की ताजा पैरोल याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि डेरा प्रमुख ने 40 दिनों के पैरोल के लिए एक आवेदन दायर किया था। जिसे रोहतक संभागीय आयुक्त को भेज दिया गया था।
Recommended Video

सूत्रों ने कहा कि अपनी पैरोल अवधि के दौरान, डेरा प्रमुख के 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होने की संभावना है।
अक्टूबर-नवंबर में अपनी पिछली पैरोल अवधि के दौरान 55 वर्षीय सिरसा डेरा प्रमुख ने यूपी के बरनावा आश्रम में कई ऑनलाइन सत्संग आयोजित किया था। इनमें से कुछ में हरियाणा के भाजपा नेता भी शामिल हुए थे। अक्टूबर की पैरोल से पहले डेरा प्रमुख जून में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।
आपको बता दें कि राम रहीम को इससे पहले जब पैरोल मिली थी, तब हरियाणा का पंचायत चुनाव भी था। उस दौरान राम रहीम ने सत्संग भी आयोजित किया था। जिसमें भाजपा के कई स्थानीय नेता भी शामिल हुए थे। इसको लेकर भाजपा के नेताओं की भी खूब किरकिरी हुई थी।
ये भी पढ़ें- 'मोदी जी तिबारा बनें पीएम', बुजुर्ग मां ने दिया आशीर्वाद, जेपी नड्डा और CM योगी के साथ तस्वीर हो रही Viral












Click it and Unblock the Notifications