'मोदी जी तिबारा बनें पीएम', बुजुर्ग मां ने दिया आशीर्वाद, जेपी नड्डा और CM योगी के साथ तस्वीर हो रही Viral
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सांसद मनोज तिवारी के साथ एक बुजुर्ग महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला द्वारा प्रधानमंत्री को तीसरी बार पीएम बनने के लिए आशीर्वाद दिया गया है।

मिशन 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद जेपी नड्डा गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के अन्य नेताओं द्वारा उनकी अगवानी की गई। शुक्रवार को जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इसी बीच एक बुजुर्ग महिला के साथ भी जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सांसद मनोज तिवारी का फोटो Viral हो रहा है।

बुजुर्ग मां ने नेताओं को दिया आशीर्वाद
दरअसल, इस फोटो को मनोज तिवारी ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में मनोज तिवारी ने लिखा है कि "माँ ने नरेंद्र मोदी जी को तिबारा प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। काशी में था.. माँ के पास.. माँ को पता चला राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी काशी में हैं तो मिलने की इच्छा जतायी। अध्यक्ष जी ने माँ से मिल कर बड़ा सम्मान दिया और योगी आदित्यनाथ जी से भी मिलाया.." मनोज तिवारी द्वारा फोटो ट्वीट किए जाने के बाद अब यही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दर्शन करने के बाद लिए चाय की चुस्की
यह भी बता दें कि रात्रि में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वाराणसी समेत आसपास के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की एक बैठक आयोजित हुई। पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि 2024 चुनाव को लेकर चर्चा की गई। हालांकि अभी पार्टी द्वारा अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। शुक्रवार को सुबह में जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचे। वहां जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोचार के साथ से काशी विश्वनाथ की पूजा की। उसके बाद काल भैरव मंदिर पहुंचे जहां बाबा काल भैरव की पूजा करने के साथ ही उनकी आरती उतारे। काल भैरव मंदिर से निकलने के बाद जेपी नड्डा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला गली में एक दुकान पर रुक गया। वहां पर जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं ने कुल्हड़ वाली चाय की चुस्की ली।

हेलीकॉप्टर द्वारा गाजीपुर किए प्रस्थान
वाराणसी में दर्शन पूजन करने के बाद जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर द्वारा गाजीपुर के लिए प्रस्थान कर गए। गाजीपुर में पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन करने के साथ ही जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनसभा को संबोधित किया जाएगा। संबोधित करने के बाद सायं काल जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी वापस आएंगे और वाराणसी एयरपोर्ट से अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications