उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया उचाना के अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार के दिन उचाना के नागरिक अस्पताल में 45 लाख रुपये से बने आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा सीएसआर योजना के तहत बनाया गया है। यह प्लांट प्रति मिनट
नई दिल्ली,21 जुलाई:उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार के दिन उचाना के नागरिक अस्पताल में 45 लाख रुपये से बने आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा सीएसआर योजना के तहत बनाया गया है। यह प्लांट प्रति मिनट 250 लीटर आक्सीजन तैयार करेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन के बाद से क्षेत्र के लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी । इस से पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्थापित कौशल वृद्धि केंद्र के बारे में कहा कि करीब 35 लाख रुपये की लागत स्थापित केंद्र में 20 युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले से ही 20 अभ्यार्थियों के बैच में से 17 कौशल युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है।

अब यहां 20 युवाओं के बैच को शुरु करने को कहा है। इस अस्पताल में चार वैंटिलेटरों की सुविधा भी है। जिसको चलाने के लिए 48 घंटे मे आप्रेटर उपलब्ध कार्यक्रम में डीसी डा. मनोज कुमार, होंडा मोटरसाइकिल कारपोरेशन आफ इंडिया के निदेशक विनय धींगड़ा, प्रो. जगदीश सिहाग, जोरा सिंह डूमरखां, राजेंद्र लितानी, विर्श्ववीर नंबरदार, सुमित राणा, शमशेर नगूरां, मनोज शर्मा, सूरजमल ग्रोवर, भलेराम श्योकंद, अनील शर्मा, बिट्टू नैन, नसीब घसो, धोला खटकड़, नंदलाल शर्मा, वीरेंद्र कौशिक, रामदत्त शर्मा, महेंद्र लोधर, चांदी मांडी, मा. रामप्रसाद, धोला खटकड़, नरेश करसिधु, संदीप खटकड़, राजेश खरकभूरा, सूर्यदेव सुदकैन, राजीव डूमरखां, साब छातर, मन्नी छातर, सुरेंद्र नंबरदार, बलराज श्योकंद, अर्श्वनी सुदकैन, राजबीर भौंगरा, बलजीत श्योकंद, विजय कुंडू, रणधीर घोघड़ियां, धर्मबीर श्योकंद, चंद्रपाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रदीप सफा खेड़ी, सोनिया बड़ौदा, सतीशो देवी, शकुंतला देवी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications