Haryana Chunav 2024: यमुनानगर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-'भारत इस पार और उस पार भी मार सकता है'
Defense Minister Rajnath Singh in Yamunanagar: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है। 5 अक्टूबर को मतदान व 8 अक्टूबर को मतगणना है। इससे पहले बुधवार को हरियाणा की सभी 90 सीटों पर खूब चुनावी रैलियां हुई हैं।
यमुनानगर में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन पर कई निशाने साधे। रक्षामंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का एक मजबूत राष्ट्र बन गया है। 'हमने ये साफ संदेश दे दिया है कि भारत के अंदर अब हुकूमत है कि भारत इस पार भी मार सकता है और अगर जरूरत पड़ी तो उस पार भी मार सकता है'

रक्षा मंत्री बोले कि हरियाणा में कांग्रेस ने जनता को भ्रमित करने की कोशिश की है। भाजपा सरकार ने बिना 'खर्ची पर्ची' के नौकरियां दी हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे। वे जहां भी अपनी सरकार बनाते हैं, दलितों के साथ अन्याय करेंगे। हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की जरूरत है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में सिखों के बारे में बेतुकी बातें कीं। उन्हें समाज को बांटने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। भाजपा भारत के गौरव की रक्षा में सिखों की भूमिका को स्वीकार करती है।
यमुनानगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक घनश्याम दास, भाजपा (2019 में 1455 वोटों से जीत) कुल वोटर-241364 पुरुष-128607 महिला-112757
घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-72 साल
शिक्षा-एलएलबी
करियर-पार्टी के अनुभवी नेता हैं। लगातार दो बार से जीत रहे हैं।
रतन त्यागी, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-52 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। सामाजिक कार्यों में वर्षों से सक्रिय हैं।
सीट का गणित-भाजपा दो बार से जीत रही है। कांग्रेस 2005 के बाद नहीं जीती।












Click it and Unblock the Notifications