राहुल गांधी के नक्शे कदम पर दीपेंद्र हुड्डा, कभी कीचड़ में उतर रहे तो कभी जमीन पर बैठकर खा रहे खाना
Haryana Assembly Elections: इस साल के अंत तक हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने है। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता और रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा तैयारियों में जुट गए है। दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुवार 18 जुलाई को 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान के तहत पदयात्रा पर निकल हैं। हुड्डा अपनी इस यात्रा के दौरान सभी वर्ग के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।
दीपेंद्र हुड्डा की इस पदयात्रा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलाव भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है। इसी कड़ी में दीपेंद्र हुड्डा कभी दिहाड़ी मजदूरी करने वाली महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर खाना खा रहे हैं। तो कभी नंगे पैर गंदे पानी में उतरकर सफाई करते हैं। यही वजह है कि दीपेंद्र हुड्डा को समाज का हर वर्ग बहुत पसंद कर रहा है।

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का हरियाणा के लोग काफी गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। तो वहीं, हुड्डा कभी बच्चों को लाड प्यार करते हैं तो कभी बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। तो कभी युवाओं के साथ सेल्फी क्लिक करा रहे हैं। महिलाएं भी बड़ी संख्या में दीपेंद्र हुड्डा को आशीर्वाद दे रही हैं। साथ ही, महिलाओं ने कहा कि इस बार आएगा तो हुड्डा ही।
दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा जुलाना पहुंचीं। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने दिहाड़ी मजदूरी करने वाली महिलाओं से मुलाकात की और उनके साथ जमीन पर ही बैठकर खाना खाया। हुड्डा को महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताईं और कहा कि हमें भरोसा है कि तुम इनका हल करोगे। दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा करनाल, अंबाला-करनाल, राई, पानीपत, जुलाना और सोनीपत शहर से होकर गुजर चुकी है।
वहीं, अब हुड्डा बरोदा, हांसी, नारनौंद, जींद, बावल और बादशाहपुर विधानसभा में पदयात्रा करेंगे। हुड्डा की पदयात्रा का व्यापारियों ने भी समर्थन किया। अपनी यात्रा के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने पानीपत ग्रामीण में कमलेश पांचाल नाम की महिला से भी बात की। जो उनसे मिलते ही भावुक हो गई। महिला ने खुद को बढ़ती महंगाई से त्रस्त बताया।
पदायात्रा के दौरान हुड्डा ने कहा कि इस बार जनता ने बीजेपी सरकार को हटाने का मन बना लिया है। पदयात्रा के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने आम जनता से सुझाव भी मांगे, ताकि उन्हें कांग्रेस अपने घोषणापत्र में शामिल कर सके। हुड्डा ने लोगों से कहा कि आप अपने हर सुझाव हमें दीजिए, ताकि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications