हरियाणा में फसल खरीद: अब किसान खुद तय कर सकेंगे गेहूं लाने का दिन, सरकार ने किया ऐसा बदलाव
चंडीगढ़। हरियाणा में चल रही फसल खरीद से जुड़ी किसानों के हित की खबर है। सरकार ने ई-खरीद पोर्टल पर ऐसा बदलाव किया है कि, अब किसान खुद गेहूं लाने का दिन तय कर सकेंगे। किसानों को ई-खरीद पोर्टल पर जाकर अपनी इच्छानुसार अपनी नजदीकी मंडी में गेहूं ले जाने का दिन तय करना है। उनकी सुविधा के लिए सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यानी अब किसान के हाथ में है कि वह दिन अब खुद निश्चित कर सकता है कि कब उसको अनाज मंडी में गेहूं की फसल को मंडी ले जाना है।

दरअसल, सरकार भी समझती है कि, किसान इस समय अपने खेतों में गेहूं की कटाई में लगा हुआ है। इस कारण किसान बार-बार फोन में मैसेज नहीं देख सकता और पोर्टल के अनुसार, अपनी फसल को मंडी में भी नहीं ला सकता। एक अधिकारी ने कहा कि, यही देखते हुए सरकार ने नियम बदला है। और अब सब कुछ किसान के हाथ में है कि वो अपनी मर्जी से अपनी सुविधा अनुसार मंडी में गेहूं ला सकता है।












Click it and Unblock the Notifications