कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी विद्यारानी का बयान, किसानों को शराब और पैसे की दी जाए मदद
चंडीगढ़। किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा कांग्रेस की एक महिला नेता ने विवादित बयान दिया है। दरअसल, हरियाणा के नरवाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी रह चुकीं विद्यारानी दनौदा ने एक सभा में कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन पिछले तीन महीने से चल रहा है। अभी तक दुनियाभर से उनको मदद मिली है, लेकिन अब कांग्रेस को किसानों की मदद करनी चाहिए। विद्यारानी दनौदा ने कहा कि किसानों को पैसे, शराब, सब्जी व अन्य तरीकों से मदद की जा सकती है। यह बयान कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक में दिया गया।

जितना किसान आंदोलन मजबूत होगा, उतनी कांग्रेस भी- विद्यारानी
Recommended Video
रविवार को हुई इस बैठक में विधायक सुभाष गांगोली भी शामिल थे। इस मीटिंग में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन को लेकर समर्थन करने की बात कही। इस दौरान विद्यारानी दनौदा ने तो मदद के नाम पर शराब और पैसा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जितना किसान आंदोलन मजबूत होगा, उतनी ही कांग्रेस मजबूत होगी। इसके लिए हमें किसानों की मदद करनी होगी। किसानों की मदद हम पैसे, सब्जी, फल, दूध तथा शराब भेजकर कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications