Congress manifest: हरियाणा चुनाव 2024 में कांग्रेस का घोषणा पत्र, 25 लाख तक के इलाज समेत ये बड़े वादे

Congress manifest Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस शनिवार सुबह चंडीगढ़ में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है। 53 पन्‍नों के इस डिटेल्ड मेनिफेस्टो में जनता से 7 बड़े वादे किए गए हैं।

कांग्रेस का घोषणा पत्र हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा, पर्यवेक्षक राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में जार किया गया है।

Congress manifest

कांग्रेस ने सात दिन पहले दिल्‍ली में भी हरियाणा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी कर सात गारंटियां दी थी। उस वक्‍त भी कांग्रेस नेता व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा मौजूद नहीं थीं और अब भी नहीं।

5 अक्‍टूबर को हो रहे हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के घोषणा पत्र कमेटी की चेयरपर्सन गीता भुक्‍कल ने कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के दौरान किसान न्याय चौपाल, महिला न्याय चौपाल, दलित न्याय चौपाल से सुझाव लिए गए। लोकतंत्र में लोग ही महान होते हैं, उनसे बातचीत के बाद ही हमने ये घोषणा पत्र तैयार किया है।

Haryana Congress manifest

  1. कांग्रेस घोषणा पत्र हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  1. 25 लाख तक का फ्री इलाज।
  2. महिलाओं को हर माह 2 हजार की पेंशन।
  3. सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से पानी का वादा।
  4. 750 किसानों की याद में बनेगा स्‍मारक।
  5. किसानों को शहीदों का दर्जा।
  6. हरियाणा अनुसूचित जाति बोर्ड का गठन।
  7. हरियाणा अन्‍य पिछड़ा वर्ग बोर्ड का गठन।
  8. हरियाणा राज्‍य अल्‍पसंख्‍यक आयोग का गठन।
  9. हरियाणा महिला आयोग का गठन।
  10. हरियाणा राज्‍य मानवाधिकार का गठन।
  11. हरियाणा बाल संरक्षण आयोग का गठन।
  12. शिक्षकों के खाली पद भरेंगे।
  13. राज्य शिक्षक चयन आयोग बनाया जाएगा।
  14. श्री गुरू गोबिंद सिंह जी और संत रविदास जी के नाम पर विश्वविद्यालय।
  15. मेवात में यूनिवर्सिटी बनाएंगे।
  16. हर विधानसभा में एक महिला कॉलेज।
  17. हर ब्लॉक में महिला ITI बनाएंगे।

  1. राज्य शिक्षक सम्मान वाले शिक्षकों की सेवा में 2 साल की बढ़ोत्तरी होगी।
  2. इंदिरा लाडली बहन सम्मान योजना।
  3. 18-60 साल तक की महिलाओं को 2000 रुपए महीना।
  4. किसान आयोग का गठन किया जाएगा।
  5. एमएसपी की गारंटी।
  6. डीजल पर सब्सिडी कार्ड बनाने का काम करेंगे।
  7. सिंचाई के लिए एसवाईएल को प्रमुखता।
  8. गुरुद्वारा सिख प्रबंधक कमेटी के चुनाव को कराने का काम करेंगे।
  9. पंजाबी भाषा को भी पूरा सम्मान देने का काम करेंगे।
  10. दिव्यांगों के लिए एक अलग बोर्ड बनाएंगे।
  11. सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली करने का काम करेंगे।
  12. पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ घाट काम करेंगे।
  13. व्यापारी आयोग का गठन का काम करेंगे।
  14. अर्धसैनिकों के लिए बोर्ड बनाएंगे। इसको जिला स्तर पर भी बनाया जाएगा।
  15. ब्राह्मण आयोग के लिए एक बोर्ड गठन करने का काम करेंगे।

  1. पंजाबी समुदाय के लोगों के लिए हरियाणा पंजाबी वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाएगा।
  2. इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए काम करेंगे।
  3. ड्राइवरों और कंडक्टरों को आवासीय सुविधा देंगे।
  4. पत्रकारों को 25 लाख रुपए की सुविधा देंगे। पेंशन में भी बढ़ोतरी करेंगे।
  5. सीनियर सिटिजन के सम्मान के लिए पूरा काम करेंगे।
  6. मेवात कैडर में कार्यरत शिक्षकों को पूरा मान सम्मान देने का काम करेंगे।
  7. एकमुश्त दस हजार सफाई कर्मचारी लगाए गए थे, उन्हें पक्का किया जाएगा।
  8. सीवरेज कर्मचारियों को काम के दौरान मृत्यु होने पर 30 लाख रुपए देगी।
  9. आवारा घूमते हुए पशुओं के लिए चारे का प्रबंधन किया जाएगा। चारा बोर्ड का गठन किया जाएगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+