Congress manifesto Haryana: हरियाणा चुनाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 7 गारंटियों पर लगाया दांव

Congress manifesto Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 18 सितंबर को अपना घोषणा पत्र जारी किया है। हरियाणा में कांग्रेस 90 में से 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पिछले दस साल से सत्‍ता से दूर कांग्रेस ने घोषणा पत्र में आमजन के लिए कई घोषणाएं की हैं, जिसमें सात गारंटी भी दी गई है।

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्‍ली में AICC मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र को कांग्रेस की गारंटी के रूप में जारी किया। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद रहे।

Congress manifesto for Haryana Assembly elections 2024

हरियाणा चुनाव 2024 में कांग्रेस घोषणा पत्र की खास बातें

-गरीबों को दो कमरे का मकान दिया जाएगा।
-हर महीने महिलाओं को 2 हजार रुपए दिए जाएंगे। 18 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी।
-500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
-लोगों की कठिनाई कम करने के लिए बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को 6 हजार रुपए पेंशन देगी।
-रिटायर्ड कर्मचारियों का जीवन आसान बनाने के लिए ओपीएस लागू किया जाएगा।
-2 लाख खाली पदों को भरा जाएगा।
-हरियाणा को नशा मुक्त बनाया जाएगा।
-300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी
-चिरंजीवी योजना की तर्ज पर 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज कराया जाएगा।
-गरीब परिवारों को 100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे।

Congress manifesto Haryana chunav 2024

हरियाणा के लिए कांग्रेस की गांरटी

1. 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 25 लाख रुपए तक मुफ्त चिकित्सा उपचार दिया जाएगा।

2. महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए दिए जाएंगे। 500 रुपए में सिलेंडर प्रदान किया जाएगा।

3. 2 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएंगी। नशा मुक्त हरियाणा पहल की जाएगी।

4. वृद्धावस्था, दिव्यांगता और विधवा पेंशन 6000 रुपए होगी। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली होगी।

5. जाति जनगणना कराई जाएगी। क्रीमीलेयर की सीमा 10 लाख रुपए तक बढ़ाई जाएगी।

6. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी दी जाएगी। तत्काल फसल मुआवजा मिलेगा।

7. गरीबों के लिए आवास लाएंगे। 100 गज का प्लॉट दिया जाएगा। 3.5 लाख रुपये की लागत वाला 2 कमरों का घर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+