राहुल गांधी की हरियाणा कांग्रेस के नेता के साथ बैठक, आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा

नई दिल्ली, 25 मार्च: पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस के अंदर लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आवास पर हरियाणा कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि 2024 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को तैयार करने के उपायों पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि, जल्दी राहुल गांधी हिमाचल के नेताओं से भी बैठक करने वाले हैं।

Congress leaders from Haryana met party leader Rahul Gandhi today in Delhi

राहुल गांधी ने इस बैठक के दौरान हरियाणा कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं की राय ली है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं से एक-एक करके मुलाकात की और उनके सुझाव मांगे। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी शामिल हुई हैं। राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी और कई अन्य नेता मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, चुनाव के लिए पार्टी को कैसे मजबूत किया जा सकता है, इस पर सभी ने अपने विचार रखे। किसी के बीच कोई कटुता नहीं है और हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शैलजा कुमारी ने कहा कि, इसमें कोई संदेह नहीं है कि नए जोश के साथ पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के संबंध में ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें संबोधित करने की आवश्यकता है। लोगों ने खुद को व्यक्त किया और राहुल गांधी ने सुना, वे सभी से एक साथ मिले।

दरअसल आम आदमी पार्टी के पंजाब सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी कांग्रेस के लिए हरियाणा में चुनौती खड़ी कर सकती है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ऐसा कोई मौका नहीं देना चाह रहा है जिससे उससे आगामी चुनाव में नुकसान उठाना पड़े। वहीं ये भी खबरें आ रही है कि, राहुल गांधी की मीटिंग के कुछ ही दिनों बाद हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को बदला जा सकता है। कांग्रेस पार्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा या फिर दीपेंद्र हुड्डा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+