Haryana Election 2024: खटाई में पड़ा AAP कांग्रेस गठबंधन? संजय सिंह ने बताई हकीकत
Haryana Congress AAP Alliance: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की स्थिति कमजोर होती दिख रही है। आप के दो वरिष्ठ नेताओं की हालिया टिप्पणियों ने गठबंधन के भविष्य पर संदेह पैदा कर दिया है। वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप ने हरियाणा में अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, बस पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की मंजूरी का इंतजार है।
सोमवार को सांसद संजय सिंह ने कहा कि ''संदीप पाठक और सुशील गुप्ता ने स्पष्ट कर दिया है कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमने अपनी सीटों की घोषणा करने या चुनाव लड़ने की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है।'' जैसे ही उन्हें पार्टी संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से अनुमति मिलेगी, हम चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि AAP एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी है, हमारे पास हरियाणा में एक मजबूत संगठन है,नामांकन की आखिरी तारीख 12 अगस्त है पर्याप्त समय है। संजय सिंह ने बताया कि संदीप पाठक और सुशील गुप्ता हरियाणा के प्रयासों की देखरेख कर रहे हैं, जो कथित तौर पर पूरे हो चुके हैं।

Recommended Video
इस बीच, हरियाणा आप प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा कि अगर दिन में हाईकमान से गठबंधन के बारे में कोई खबर नहीं मिलती है, तो पार्टी शाम तक हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी। गुप्ता ने कहा, "आप हरियाणा प्रमुख के तौर पर मैं 90 विधानसभा सीटों के लिए तैयारी कर रहा हूं। हमें हाईकमान से गठबंधन के बारे में कोई खबर नहीं मिली है। अगर हमें आज खबर नहीं मिलती है, तो हम शाम तक सभी 90 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर देंगे।"
ज्ञात हो कि एक दिन पहले आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने नामांकन की अंतिम तिथि से पहले दोनों दलों के गठबंधन बनाने की इच्छा जताई थी। चड्ढा ने कहा, "मैं व्यक्तिगत बयानों या व्यक्तिगत सीटों पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। मैं बस इतना कह सकता हूं कि दोनों दलों में गठबंधन बनाने की इच्छा, लालसा और उम्मीद है। नामांकन की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। हम 12 तारीख से पहले फैसला लेंगे।" चड्ढा ने आगे बताया कि अगर तब तक आम सहमति नहीं बनती या जीतने की स्थिति नहीं बनती, तो वे इसे यहीं छोड़ देंगे। यह अनिश्चितता हरियाणा में कांग्रेस और आप के बीच संभावित गठबंधन को लेकर सवाल खड़े कर रही है।
यह भी पढ़ें Jammu Kashmir: हुर्रियत नेता सैयद गिलानी PDP में शामिल, कहा- इससे बेहतर राजनीतिक मंच नहीं दिख रहा है












Click it and Unblock the Notifications