Jammu Kashmir: हुर्रियत नेता सैयद गिलानी PDP में शामिल, कहा- इससे बेहतर राजनीतिक मंच नहीं दिख रहा है

Hurriyat leader Syed Geelani: हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के पूर्व नेता सैयद सलीम गिलानी पीपुल्स पार्टी (पीडीपी) में शामिल हो गए हैं। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव शुरू होने में कुछ दिन ही बाकी हैं। इसी बीच गिलानी का महबूबा मुफ्ती की पार्टी में शामिल होना जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

गिलानी आज पीडीपी के मुख्यालय पहुंचें, जहां उन्होंने महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी में वो पीडीपी की सदस्यता ग्रहण की। खबरों की मानें तो पीडीपी श्रीनगर से सलीम गिलानी को अपना चुनावी उम्मीदवार बना सकती है।इसी प्रकार सुहैल बुखारी, जो पहले पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता थे, अब कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके इस कदम से आगामी राजनीतिक रणनीतियों और मतदाताओं के रुझान पर असर पड़ने की उम्मीद है।

गिलानी ने कहा कि मुझे पीडीपी के अलावा अपने लिए कोई बेहतर मंच नहीं दिख रहा था। मैं हमेशा दिवंगत मुफ्ती मुहम्मद सईद के दृष्टिकोण से प्रेरित था। उन्होंने हमेशा कश्मीर मुद्दे के समाधान और जेलों में बंद लोगों की रिहाई के बारे में बात की, गिलानी ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की उपस्थिति में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जब वह हुर्रियत का हिस्सा थे,तो उन्हें गर्व था और अब जब वह पीडीपी का हिस्सा हैं तो उन्हें गर्व महसूस होता है।

गिलानी का पार्टी में स्वागत करते हुए महबूबा ने कहा कि वह चाहती थीं कि गिलानी चुनाव लड़ें लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, उन्होंने हमसे किसी और को मौका देने को कहा है।

इधर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीख बदले जाने पर PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हम क्या कह सकते हैं? आपको याद होगा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में भी जब मैंने चुनाव लड़ा था, तो भाजपा ने बिना किसी कारण के तारीख बदल दी थी। उनका का अपना हिसाब है और उसी के मुताबिक वे चुनाव की तारीख तय करते हैं। सब कुछ बीजेपी और उनकी प्रॉक्सी पार्टियों के लिए काम करते है। मुझे खुशी है कि यहां सभी अफसर स्थानीय हैं। मुझे उम्मीद है कि सभी कर्मचारी, जो भी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े हैं, वह स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव कराने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें Bihar News: श्याम रजक ने थामा JDU का दामन, कहा- RJD में घुटन महसूस कर रहा था, अब मिली मुक्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+