हरियाणा में भी दिवाली पर पटाखों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, सीएम खट्टर ने सिर्फ ग्रीन पटाखे की दी अनुमति
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिवाली पर पटाखे को लेकर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान केवल ग्रीन पटाखों की ही अनुमति होगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिवाली पर पटाखे को लेकर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान केवल ग्रीन पटाखों की ही अनुमति होगी। सीएम खट्टर ने कहा कि हमें उत्सव के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखना है। हरियाणा के डीपीआर ने कहा कि पूरे राज्य में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं।

वहीं इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पटाखे को दिवाली पर बैन कर दिया है। दिल्ली में पटाखे फोड़ना अब काफी महंगा पड़ सकता है। यह आपको सलाखों के पीछे डाल सकता है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री पर 5000 रुपये तक का जुर्माना और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत तीन साल की कैद की सजा हो सकती है। इसके आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली में दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर छह महीने तक की जेल और 200 रुपये का जुर्माना लगेगा।
51000 दीये जलाएगी आप सरकार
मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजधानी में पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर 5000 रुपये तक का जुर्माना और तीन साल की जेल की सजा होगी। दिल्ली सरकार ने सितंबर में 1 जनवरी तक सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। गोपाल राय ने कहा कि 21 अक्टूबर को एक जन जागरूकता अभियान में "दीये जलाओ पटाखे नहीं" शुरू किया जाएगा। दिल्ली सरकार शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 51,000 दीये जलाएगी।
यह भी पढ़ें- Explosion in firecracker factory: मध्य प्रदेश के मुरैना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत, 7 घायल












Click it and Unblock the Notifications