Covid 19: हरियाणा के अस्पतालों में अब 17 हजार ऑक्सीजन बेड, CM बोले- 6 हजार मरीजों ने घर मंगवाई गैस
चंडीगढ़। कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार ने क्या इंतजाम कर रखे हैं, ऐसे सवालों का जवाब देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, प्रदेश के अस्पतालों में अब 17 हजार ऑक्सीजन बेड हैं। उन्होंने कहा कि, ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति होने व वेंटिलेटर-बेड की संख्या बढ़ने से पिछले कई दिनों से कोरोना मरीज लगातार कम हो रहे हैं। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश के निजी व सरकारी अस्पतालों में 17 हजार ऑक्सीजन बेड हैं, जिनमें से लगभग 13500 पर मरीज दाखिल हैं।

ऑक्सीजन बेड फैसेलिटी में 60% निजी अस्पतालों से
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह भी माना कि, ऑक्सीजन सपोर्ट वाले ज्यादातर बेड प्राइवेट अस्पतालों में हैं। उन्होंने कहा, "अभी राज्यभर की ऑक्सीजन बेड फैसेलिटी में 60% योगदान निजी अस्पतालों का है। हम सरकारी अस्पतालों यह फैसेलिटी बढ़ाने की दिशा में सक्रिय हैं।" प्राइवेट अस्पतालों के निर्धारित रेट से अधिक की राशि वसूलने की शिकायतें पर मुख्यमंत्री बोले कि, हां यह बात सुनने में आई है जब पता कि कुछ अस्पताल निर्धारित रेट से अधिक की राशि वसूल कर रहे हैं। ऐसा करने पर पकड़े जाने पर अपराधिक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ऑक्सीजन सप्लाई बंद करने और डि-रजिस्ट्रेशन जैसी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। उन्होंने एम्बुलेंस वालों से भी तय रेट से ज्यादा न वसूलने का अनुरोध किया।
लगातार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाए जा रहे
घर-घर ऑक्सीजन डिलीवरी कराने की सुविधा के बारे में मुख्यमंत्री बोले कि, अब यह व्यवस्था बहुत हद तक सामान्य हो गई है। उन्होंने कल कहा कि, आज दोपहर तक 6 हजार मरीजों ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से अब तक 3000 से अधिक को सिलेण्डर रीफिल घर पर भिजवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगातार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाए जा रहे हैं। कुछ सामाजिक संस्थाएं भी इसमें सहयोग कर रही हैं और विदेशों में रह रहे हमारे कुछ हितैषी भी कंसंट्रेटर भेज रहे हैं।
आईसोलेशन सेंटर पर सभी व्यवस्था होंगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार आईसोलेशन सेंटर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करेगी। उन्होंने कहा, ''ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे सेंटर बनाए जा रहे हैं। जिनमें से 1 हजार का काम शुरू भी हो गया है। इसके लिए पंचायतों के प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है। ईएसआई से डाक्टरों और पेरामेडिकल स्टाफ मिला है जिनकी सेवांए ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचसी और सीएचसी पर ली जाएगीं। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आरोपों पर यह बात कही। हुड्डा ने कहा था कि, देहात में आईसोलेशन सेंटरों की कमी है और व्यवस्थाएं नहीं की जा रहीं।












Click it and Unblock the Notifications