'सुशासन दिवस' की पूर्व संध्या पर SGT यूनिवर्सिटी गुरुग्राम में CM सैनी ने लिया हिस्सा
Haryana News: सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर SGT यूनिवर्सिटी,गुरुग्राम में आयोजित गुड गर्वनेंस Through EFFECTIVE Implementation Conference में सीएम नायब सिंह सैनी ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीएम सैनी ने कहा कि भारत के पूर्व पीएम श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने हरियाणा में सुशासन की मजबूत नींव रखी है, जिसका लाभ आज हरियाणावासियों को मिल रहा है।
SGT यूनिवर्सीटी, गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम सैनी ने कहा निरंतर सुशासन के रास्ते पर अग्रसर हमारी सरकार भविष्य में भी प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस कार्यक्रम में त्रिपुरा के सीएम प्रोफेसर माणिक साहा और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी भी पधारे थे, जिनका हरियाणा सीएम ने स्वागत किया एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

सीएम सैनी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री के रुप में वाजपेयी जी का कार्यकाल हम सबके सामने एक खुली किताब की तरह है। इस कार्यकाल को हम एक रोल मॉडल के रुप में देखते हैं। सीएम ने कहा मैं खूद देखा हूं कि गांव में कच्ची सड़के होती थी लेकिन जब वाजपेयी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने निर्णय लिया कि बजट का 60 प्रतिशत हिस्सा गांव के लिए और 40 प्रतिशत हिस्सा शहर के लिए खर्च करेंगे।
जैसे ही उन्होने इस बात की घोषणा की आज धीरे-धीरे हम लोग देखते हैं कि आज हर गांव को प्रधानमंत्री सड़क योजना के साथ गांव और शहर की दूरी को कम करते हुए और गांव की गलियों को पक्का करते हुए आज लोगों के जीवन के अंदर एक बड़ा बदलाव लाने का कार्य गुड गवर्नेंस का उदाहरण है। इसको वाजपेयी जी ने अपने समय के अंदर बदलने का कार्य किया था। सीएम ने कहा कि पंडित दिनदयाल उपध्याय के विचार को अगर किसी ने धरातल पर उतारने का कार्य किया तो वो अटल बिहारी वाजपेयी ही थे।
"गुड गवर्नेंस" से लोगों मिला डायरेक्ट लाभ
हरियाणा सीएम ने कहा कि "गुड गवर्नेंस" का ही नतीजा है कि आज लोगों के घर तक डायरेक्ट योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले हरियाणा की ऐसी स्थिती थी कि अगर किसी बच्चे को नौकरी लगनी होती थी तो पूरा गांव कही न कही विधायक या मंत्री के पास किसी के माध्यम से पहुंच बनाने की कोशिश करता था इस प्रकार का भ्रष्टाचार एक नौकरी के लिए चलता था,लेकिन आज मुझे इस बात की खुशी है कि मोदी सरकार और राज्य सरकार ने इस सिस्टम को बदला है। आज युवाओं के अंदर विश्वास भरा है जो युवा विश्वास खो चूके थे। युवाओं को उस वक्त लगता था नौकरी पढ़ने से नही बल्कि किसी के चक्कर काटने से लगेगी।
सीएम सैनी ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि हमने उस वतावरण को बदला है। आज मां बाप को किसी के दरवाजे पर जाने की जरुरत नहीं है अगर आपका बच्चा टेस्ट देता है तो आपके घर पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के ज्वाइनिंग लेटर पहुंचता है। ये गुड गवर्नेंस का ही नतीजा है जिसका एक मार्ग अटल बिहारी वाजपेयी देकर गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने ट्रांसफर पॉलिसी के माध्यम से भ्रष्टाचार को रोकने का प्रयास किया है इस पॉलिसी को अन्य राज्य भी लागू कर रहे हैं। आज इस पॉलिसी के अंतर्गत व्यक्ति जहां जाना चाहे फॉर्म भर देता है और उसका घर बैठे ट्रांसफर हो जाता है यह गुड गवर्नेंस का ही नतीजा है।












Click it and Unblock the Notifications