मिशन मैरिट के अधार पर युवाओं को 2 लाख नौकरियां देने के लिए हम प्रतिबद्ध: सीएम सैनी
Haryana News: मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने शनिवार को शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों और योजनाओं पर विस्तृत से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मिशन मैरिट के अधार पर बिना खर्ची- बिना पर्ची के युवाओं को 2 लाख नौकरियां देने के लिए प्रतिबद्ध है।
सीएम सैनी हमेशा अपनी भाषण के दौरान जिक्र करते हुए कहते हैं कि पिछली सरकारों के दौरान जब सरकारी नौकरियों की लिस्ट जारी होती थी तो अखबारों में खबर छपती थी कि लिस्ट में किस-किस नेता के रिश्तेदार लोग हैं।

लेकिन आज खबर छपती है तो उनमें लिखा होता है कि किसी मजदूर की बेटी , किसी किसान का बेटा,रेहड़ी-रिक्शा वालों के बिना किसी खर्ची-पर्ची के नौकरी पा रहे हैं। तो उनके माता-पिता से ज्यादा मुझे खुशी होती है। हमने "मिशन मैरिट" शुरू करके नौकरियों में पारदर्शिता का उदाहरण पेश किया। अब मीडिया को इंटरव्यू देते हुए बच्चे बताते हैं कि हमने अपनी मेहनत के बदौलत नौकरी पाई है।
सीएम सैनी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा शिक्षा की गुणवता को और बेहतर बनाने एवं नई शिक्षा नीति(NEP) को लागू करने को लेकर आज शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आगे लिखा प्रदेश की सरकार की ओर से नई शिक्षा नीति को इसी साल में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने लिखा कि हर छात्र डिजिटल तकनीक के साथ जुड़ा हुआ है, इसलिए ऑनलाइन सुझाव को लेकर पोर्टल भी बनाया गया है। इस पोर्टल पर भी विद्दार्थियों द्वारा सुझाव दिया जा सकता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत- आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण व सर्वसमावेशी शिक्षा व्यवस्था हेतु यह नीति अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। आगे उन्होंने लिखा हाल ही में नव-चयनित पटवारियों के लिए राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम करके प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ 2605 नए पटवारियों की भर्ती की है।












Click it and Unblock the Notifications