अपराध की रीढ़ की हड्डी तोड़ने का काम हमारी पुलिस करेगी: CM सैनी

Haryana News: सीएम सैनी ने प्रेस वर्ता में अपराध पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेश में बैठकर अपराध को अंजाम देने वाले गैंगस्टरों के गुर्गों को जड़ से खत्म कर इस अपराध की रीढ़ की हड्डी तोड़ने का काम हमारी पुलिस करेगी। उन्होंने कहा कि हमने कहा है जो अपराधी है बाहर से बैठकर जो सिस्टम को चलाते है। उनके गुर्गे जो यहां पर बैठे हैं एक अभियान चलाकर के ऐसे लोगों को जो अपराधी गतिविधियों में सम्मिलित है उनको समाप्त करने का काम, उनके कमर को तोड़ने का काम हमारी पुलिस करेगी।

उन्होंने कहा कि हमने कहा है कि देश में रहकर जो अपराधी गतिविधियों में शामिल है एवं यहां पर जो उनके सहकर्मी है ऐसे लोगों के खिलाफ मुहिम चलाकर इस अपराध की रीढ़ की हड्डी तोड़ने का काम हमारी पुलिस करेगी। ये भी मैने आदेश दिया है इसके लिए पुलिस को जिस-जिस संसाधन की आवश्यकता होगी वो सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

cm saini

सीएम सैनी ने कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र में पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए तीन सौ करोड़ रुपये की योजनाएं लागू करने का वादा किया था। इसके लिए पुलिस विभाग को आज आदेश दिए गए है कि इसका विस्तृत प्रस्ताव सरकार को जल्द से जल्द भेजवाने के लिए सुनिश्चीत करे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने अपराध कि रोकथाम हेतु सीसीटीवी कैमरे मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी को अधिक से अधिक स्थानों पर कवर करने के आदेश दिए है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में क्राइम और कम हो जो अपराधी प्रवृती के लोग हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए उनपर नकेल कसी जाए आज इन विषय पर भी चर्चा हुई है। साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए सीएम ने कहा देश में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम को पकड़ने का जो केस है वो हमारे हरियाणा के अंदर है। इसको और गती दी जाएगी। साइबर क्राइम पर तत्परता से काम हो इसके लिए भी हमने चर्चा की है।

बंगलादेशी घुसपैठियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि ऐसे जो रोहंगीया या बंगलादेश से आए हुए लोग हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करके कहां-कहां पर वो बैठे है उनकी लिस्ट बनाकर उनको भी भेजने का कार्य किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+