दिल्ली चुनाव में हरियाणा सीएम सैनी ने झोंकी ताकत, बीजेपी के पक्ष में बनाया माहौल

Haryana News: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के चुनाव प्रचार के लिए अलग- अलग राज्यों के मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं। मंगलवार (22 फरवरी) को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली पहुंचे थे जहां उन्होंने शालीमार बाग से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में विशाल जनसभा की। यहां उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

सीएम सैनी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने स्वच्छ पानी का वादा किया था, लेकिन दस साल बाद भी दिल्ली के लोग गंदे पानी से जूझ रहे हैं। उसने दिल्ली को पेरिस बनाने का वादा किया था लेकिन शहर की सड़के आज भी जैसी थी वैसी ही है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को दिल्ली सरकार ने लागू नहीं किया है। केजरीवाल पर जबरदस्त कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल तिहाड़ से छुट्टी पर आए हैं और चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जेल लौट जाएंगे। दिल्ली में भाजपा का कमल खिलेगा।

Nayab Saini

उन्होंने कहा कि शुरु में अरविंद केजरीवाल कहते थे मेरे पास कोई भी आ जाओ मिलने के लिए मेरा दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। लेकिन बाद में तो उसने चार दिन में ही दरवाजा बंद कर लिया। मेरे सरकार के छह महीने हो गए तीन महीने पिछली सरकार के और तीन महीने इस सरकार के। लेकिन हरियाणा में आप 2 बजे भी आएंगे तो सीएम हाउस के दरवाजे खुले मिलते है कोई भी व्यक्ति आ जाए।

मीडिया से बात करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि 5 फरवरी को जनता- जनार्दन बताएगी रावण कौन है। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा सोने का मृग बनकर कौन आया? किसने सोने के सजग बाग दिखाया कि एक गरीब का बच्चा डॉक्टर बन जाएगा, इंजीनियर बन जाएगा। मैं उसको पूछना चाहता हूं कौन है रावण? गरीब का बच्चा डॉक्टर बनेगा, गरीब का बच्चा इंजीनियर बनेगा ये आज से दस साल पहले केजरीवाल ने बोला था। किस गरीब परिवार के बच्चों को इसने डॉक्टर बनाया किस गरीब परिवार के बच्चों को इसने इंजीनियर बनाया। केजरीवाल स्पष्ट रुप से खड़ा होकर डिबेट के अंदर बताएं।

सीएम सैनी ने कहा कि मैं हरियाणा से आता हूं हरियाणा के लोगों ने मुझे जिम्मेदारी दी है मैं गर्व के साथ कह सकता हूं मेरी सरकार ने गरीब परिवार के बच्चों को सरकारी नौकरी दे दी। मेरी सरकार ने बिना पर्ची, बिना खर्ची के युवाओं को नौकरी लगा दिया। केजरीवाल बताएं कि उसने कौन से गरीब बच्चों को डॉक्टर बनाया, इंजीनियर बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+