हरियाणा: सीएम नायब सिंह का नायाब रूप, CM हाउस में बिना अपॉइंटमेंट देर रात की मुलाकात

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते है। जब पहली बार वो सीएम बने विपक्ष के तरफ से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी सरकार इशारे पर चलने वाली सरकार होगी। लेकिन उन्होंने बहुत कम दिनों में अपने काम करने के तरीके से इस भ्रम को तोड़ा है। उनके काम करने का अपना अलग अंदाज है वो आम लोगों से रोज मिलते है उनके समस्याओं को सुनते है। हरियाणा के सीएमओ ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे दिल्ली में नायब सिंह का अलग अंदाज देखने को मिला।

हरियाणा सीएमओ ने पोस्ट कर लिखा दिल्ली में मुख्यमंत्री नायब सिंह का नायाब रुप। उन्होंने दिल्ली में छोटे-खुदरा व्यापारी और रेहड़ी पटरी वालों से मुलाकात की और उनके मन की बात सुनी। बता दे कि सीएम सैनी जब किसी दौरे पर होते है तो वो अक्सर आम जनता से मुलाकात करते हैं। उनसे बातचीत करते है। जनता के बीच उनकी छवी बदली है। वो अपने छवी को इस प्रकार से जनता के सामने ला रहे है ताकि जनता ये महसुस करे कि ये आम लोगों की सरकार के है जो उनके हित के विषय में सोचती है।

Nayab Singh

अक्सर सीएम सैनी अपने आवास संत कबीर कुटीर में लोगों से मिलते नजर आते है। वो प्रत्येक दिन अपने X पर पोस्ट करते हैं जिसमे वो लोगों की समस्याएं सुनते है उसका समाधान करते है। हरियाणा सीएमओ ने जो वीडियो पोस्ट किया था उसमे वो दिल्ली में छोटे-खुदरा व्यापारी और रेहड़ी-पटरी वालों से मुलाकात कर रहे हैं। बीते 10 दिसंबर को भी देखा गया था कि सीएम अपने आवास संत कबीर कुटीर में देर रात फरियादियों से मुलाकात करते नजर आए थे।

आपको बता दें कि हरियाणा के लोगों को सीएम से मुलाकात के लिए टेलीफोन या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं होती है। अधार कार्ड से सीएम आवास में एंट्री के लिए पास जारी किया जाता है। सीएम जब भी कही जाते है तो 'कॉमन मैन'की तरह लोकल मार्केट में खाने-पीने पहुंच जाते हैं। वो देर रात तक भी बिना अपॉइंटमेंट सीएम हाउस में जनता की समस्या को सुनते है। वो अक्सर ये कहते है कि गरीब पिछड़े समाज से आए आपके इस बेटे ने गरीबी देखी है। इसलिए गरीब की सेवा के संकल्प को साकार करने के लिए यह सरकार हमेशा प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+